Stock to buy for long term: विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में श्रम बाजार को बढ़ावा देने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में एक चौथाई अंक की कटौती की। इस खबर के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में तेजी आई।16 प्रमुख क्षेत्रों में से 14 में बढ़ोतरी दर्ज की गई। आईटी क्षेत्र, जो अपनी आय का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका से कमाता है, 1.3% तक बढ़ा। वहीं, स्मॉल-कैप और मिड-कैप सूचकांकों में लगभग 0.4% की बढ़ोतरी हुई।

बता दें कि अमेरिकी फेड ने इस साल पहली बार ब्याज दरों में कमी की, लेकिन मौद्रिक नीति में और ढील देने के प्रति नपे-तुले रुख का संकेत दिया, जिससे निवेशकों में भविष्य की चाल के बारे में संदेह पैदा हो गया। फिर भी, अमेरिका में कम ब्याज दरें भारत जैसे उभरते बाजारों को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए आकर्षक बनाती हैं।
भारतीय शेयर बाजार में लगातार कई दिनों से तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल आ रहे है इस तेजी में कहां लगाएं दांव?
पीएचडी कैपिटल के संस्थापक और CEO प्रदीप हलदर ने गुडरिटर्न्स को बताया कि किस स्टॉक में बन रहा है कमाई का मौका?
किस शेयर में बन रहा है कमाई का मौका?
प्रदीप हलदर ने कहा कि फिलहाल तो मार्केट बहुत बढ़िया लग रहा है। लेकिन कमाई वाले कोई स्टॉक उनके रडार पर फिलहाल इमीडिएट लेवल पर नहीं है। लेकिन वैल्यू इन्वेस्टिंग के हिसाब से टेक्स मैको रेल (Texmaco Rail & Engineering Ltd) की सलाह दी है। रेलवे सेक्टर में एक पॉजिटिव मोमेंटम आ रहा है।
बजट से पहले निवेश का मौका!
उनका कहना है कि शेयर को बजट तक रख सकते है। फिलहाल शेयर की कीमत 148-149 के बीच कारोबार कर रही है तो स्टॉप लॉस 130 का मेंटेन करके जाना चाहिए। साथ ही शेयरों में 165 से 170 तक की तेजी आ सकती है। तो ओवलऑल 170 एक फाइनल टारगेट और 130 का स्टॉप लॉस रख सकते है। फिलहाल जो शेयरों की कीमत चल रही है उसपर निवेशक इन्वेस्टमेंट व्यू रख सकते है। इसके साथ ही कहा कि अगर शेयर 170 के प्राइस को क्रॉस करता है तो अगला टारगेट 190 से 200 तक रख सकते है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications