Vice President Candidate Sudarshan Reddy : उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए सत्ता पक्ष की ओर से उम्मीदवार की घोषणा के बाद अब विपक्ष ने भी अपनी कैंडिडेट की घोषणा कर दी है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष की ओर से नाम का ऐलान किया।

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार (19 अगस्त) को हुई INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसका ऐलान किया। खड़गे ने नाम के ऐलान के साथ कहा कि 'बी. सुदर्शन रेड्डी भारत के सबसे प्रतिष्ठित और प्रगतिशील न्यायविदों में से एक हैं। उनका एक लंबा और प्रतिष्ठित कानूनी करियर रहा है।'
तो ऐसे में आइए जानते हैं बी. सुदर्शन रेड्डी कौन हैं और इनसे जुड़ी तमाम अहम जानकारियों के बारे में...
कौन हैं बी. सुदर्शन रेड्डी?
सुप्रीम कोर्ट के पुूर्व जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी का जन्म 8 जुलाई 1946 को हुआ था। उन्होंने B.A. और LL.B. की पढ़ाई पूरी करने के बाद पहली बार 1971 में आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में वकील के रूप में नामांकित हुए। उन्होंने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में रिट, सिविल और संवैधानिक मामलों में वकालत की।
जस्टिस रेड्डी को 2 मई 1995 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके बाद वे 5 दिसंबर 2005 को गौहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने। उन्होंने इससे पहले 1988 से 1990 के बीच आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में सरकारी वकील के रूप में कार्य किया और 1990 में कुछ समय के लिए केंद्र के अतिरिक्त स्थायी वकील के रूप में भी कार्य किया।
जस्टिस रेड्डी को 12 जनवरी 2007 को भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उन्होंने 8 जुलाई 2011 को सेवानिवृत्ति ली।
महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए हैं एनडीए की ओर से उम्मीदवार
बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की ओर से उपराष्ट्रपति पद के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया गया है। मंगलवार को सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों की एक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कई सहयोगी दलों सहित उनके शीर्ष नेताओं ने सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा की। राधाकृष्णन बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
कब होगा चुनाव?
उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए 21 अगस्त, 2025 को नामांकन की अंतिम तारीख है जबकि 22 अगस्त, 2025, नामांकन पत्रों की जांच की तारीख है। 25 अगस्त, 2025 तक उम्मीदवारी से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख तय की गई है और 09 सितंबर, 2025, मतदान की तारीख है।
चुनाव के लिए जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 782 सांसद उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के पात्र हैं, जिसमें 542 लोकसभा और 240 राज्यसभा के हैं। चुनाव में बहुमत के लिए 392 सांसदों की जरूरत होगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications