Nitin Nabin Net Worth: बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को सोमवार (19 जनवरी) को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। नितिन अब पार्टी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। सोमवार को दिल्ली में पार्टी हेडक्वार्टर में नॉमिनेशन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया। नितिन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का आधिकारिक ऐलान आज मंगलवार को किया गया। 45 साल के नितिन नबीन पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इनसे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 49 साल की आयु में पार्टी के सबसे युवा नेशनल प्रेसिडेंट चुने गए थे।

नितिन नबीन की राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में घोषणा किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। बीजेपी के संगठन पर्व में प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नबीन को 'बीजेपी के नवीन अध्यक्ष नितिन नबीन' कहकर संबोधित किया।
नितिन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। बता दें कि बीजेपी ने 16 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।
समर्थन में 37 सेट नामांकन पत्र हुए जमा
राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 36 में से 30 राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव पूरे होने के बाद शुरू की गई, जो कि 50% जरूरी आंकड़े से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए दाखिल कुल 37 सेट नामांकन पत्रों में से 36 सेट अलग-अलग राज्यों से आए, जिनमें हर सेट पर 20 नेताओं के साइन थे, जबकि एक अलग नॉमिनेशन सेट बीजेपी के संसदीय बोर्ड के सदस्यों की ओर से प्रस्तावित किया गया, जिस पर प्रधानमंत्री सहित 37 सांसदों के साइन थे।
चुनाव अधिकारी ने कहा कि इस पद के लिए केवल नितिन नबीन का ही नाम प्रस्तावित हुआ है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन के समर्थन में कुल 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए। नामांकन पत्रों की जांच की गई, जिसमें सभी वैध पाए गए। नॉमिनेशन प्रक्रिया के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता समेत सभी राज्यों के सीएम और वरिष्ठ नेताओं ने नितिन के समर्थन में नामांकन पत्र जमा किया था।
कौन हैं नितिन नबीन? (who is nitin nabin new bjp president)
45 साल के नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को बिहार के पटना में हुआ था। नितिन के पिता नवीन किशोर सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक रह चुके हैं। राजनीतिक करियर की बात करें तो नितिन बांकीपुर सीट से 5 बार (2006, 2010, 2015, 2020 और 2025) विधायक रहे हैं। वे 9 फरवरी 2021 को पहली बार बिहार सरकार में सड़क एवं परिवहन मंत्री बने थे। हालांकि भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद उन्होने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
कितने पढ़े लिखे हैं नितिन नबीन? (Nitin Nabin Education)
BJP के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की शैक्षणिक योग्यता 12वीं (इंटरमीडिएट) है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पटना के सेंट माइकल्स हाई स्कूल (St. Michael's High School) से पूरी की, जहां से उन्होंने 1996 में 10वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने 1998 में नई दिल्ली के सी.एस.के.एम. पब्लिक स्कूल (C.S.K.M. Public School) से 12वीं की पढ़ाई पूरी की।
कितनी संपत्ति के मालिक हैं नितिन नबीन? (Nitin Nabin Net Worth)
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की कुल संपत्ति 3.08 करोड़ रुपये है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान दाखिल किए गए उनके चुनावी हलफनामे के अनुसार, नितिन नबीन और उनके परिवार के पास लगभग 1.60 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है जबकि उनके पास 35,000 रुपये कैश और उनकी पत्नी के पास 25,000 रुपये की नकदी है।
इसके अलावा विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थानों में लगभग 98.68 लाख रुपये जमा हैं। नितिन के पास दो एसयूवी (SUV) गाड़ियां (महिंद्रा स्कॉर्पियो और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा) है, जिनकी कुल कीमत लगभग 37.8 लाख रुपये है। उनके परिवार के पास कुल 1.47 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति (जमीन और मकान) है। इसमें उनकी पत्नी के नाम पर पटना में 1.18 करोड़ रुपये का एक प्लॉट और झारखंड के धुकरी में 29 लाख रुपये का एक प्लॉट शामिल है। चुनावी हलफनामे के अनुसार उनकी वार्षिक आय लगभग ₹4.8 लाख घोषित की गई है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications