Stock Market Gain: शेयर बाजार में आज 24 जून को खरीदारी लौट गई है. निफ्टी और सेंसेक्स में मजबूती दर्ज की जा रही है. दरअसल, मिडिल ईस्ट में टेंशन कम होने की खबर का असर देखने को मिल रहा है. क्योंकि ईरान और इजराइल के बीच सीजफायर पर सहमति बनने के बाद जियो-पॉलिटिकल टेंशन कम हो रहा. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने 'ट्रूथ सोशल' अकाउंट के जरिए इस समझौते का ऐलान किया है. इससे निवेशकों को 12 दिनों की अशांति के बाद कुछ राहत मिली.
शेयर बाजार धुआंधार खरीदारी
शेयर बाजार अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते सुबह गैप-अप खुले. सुबह करीब 9:50 बजे सेंसेक्स 545 अंक बढ़कर 82,450 के करीब कारोबार कर रहा. निफ्टी 50 इंडेक्स भी 170 अंकों की उछाल के साथ 25150 के पास पहुंच गया है. बता दें कि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 82835 और निफ्टी 25250 के पास पहुंच गया.
कच्चे तेल की कीमतों में तेज करेक्शन
शुरुआती एशियाई कारोबार में तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई. अगस्त के लिए वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) कच्चे तेल वायदा 5.1 फीसदी तक गिरकर 65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जो 12 जून को इजराइल-ईरान संघर्ष से पहले के स्तर से भी नीचे था. ब्रेंट क्रूड में भी रातोंरात 8 फीसदी की गिरावट आई, क्योंकि रिपोर्ट्स में पुष्टि हुई कि कतर में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले समन्वित थे और इससे कोई हताहत नहीं हुआ.

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के रिसर्च हेड सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में कंसोलिडेशन मोड जारी रहने की संभावना है. निवेशकों की नजर जियो-पॉलिटिकल टेंशन को लेकर आर रहे अपडेट पर रहेगी. इसमें डिफेंस, ऑयल कंपनियों समेत बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयपर फोकस में रहेंगे.
सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन
सेक्टोरल इंडेक्स में भी एक्शन देखने को मिल रहा है. इसमें निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.70 फीसदी की बढ़त के साथ टॉप गेनर है. इसके बाद निफ्टी ऑटो और निफ्टी इंफ्रा में भी तेजी है, जोकि सवा फीसदी तक उछल गए हैं.
बाजार की रैली में बैंकिंग हैवीवेट भी जोश दिखा रहे हैं, जिसमें निफ्टी बैंक और निफ्टी प्राइवेट बैंक प्रत्येक में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है. इसके अलावा निफ्टी आईटी, मेटल, एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स में भी बढ़त है. ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 में भी करीब 1-1 फीसदी तक की उछाल है.
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications