
Sovereign Gold Bond Scheme : सरकार एक बार फिर सस्ता सोना खरीदने का मौका ला रही है। अगले सप्ताह निवेशकों को सॉवरेन गोल्ड बांड स्कीम (Sovereign Gold Bond Scheme) में पैसा लगाने का शानदार मौका फिर से मिलेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) दो पार्ट में सोवेरन बॉन्ड जारी करेगा। ये दोनो योजनाएं रिटेल निवेशकों के लिए दिसंबर और मार्च में खुलेंगी। वित्त मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है।
19 दिसंबर से मिलेगा मौका
सरकार द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2022-23 की तीसरी सीरीज रिटेल निवेशकों को सब्सक्रिप्शन के लिए 19 दिसंबर से खुलेगी। निवेशक 23 दिसंबर तक इसमें पैसा निवेश कर सकेंगे। सॉवरेन बॉन्ड की चौथी सीरीज छह से 10 मार्च के बीच खुलेगी। भारत सरकार की ओर से आरबीआई बॉन्ड जारी करता है।
क्या है सॉवरेन गोल्ड स्कीम
सोने (Gold) में निवेश के माध्यम से लोगों को लाभ पहूचाने के लिए भारत सरकार गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम के तौर पर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना (Sovereign Gold Bond Scheme) जारी करती है। इस योजना के तहत लोग गोल्ड बॉन्ड में पैसा निवेश करते हैं। सरकार बॉन्ड में किए गए निवेश की गारंटी लेती है।
कितना सोना खरीदने की होती है अनुमति
RBI के नियमों के मुतबिक भारत के ट्रस्ट या विश्वविद्याल अधिकतम 20 किलोग्राम तक गोल्ड खरीद सकते हैं। रिटेल निवेशक और एचयूएफ के गोल्ड खरीदने की सीमा 4 किलोग्राम है। आरबीआई के निर्देशों के मुताबिक भारत का कोई भी निवासी व्यक्ति और हिंदू अविभाजित परिवार, ट्रस्ट, विश्वविद्यालय सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकता है।
कहां से खरीद सकते हैं
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (HSCIAL) कुछ चिन्हित डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों जैसे की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड और बीएसई से डिमैट अकाउंट के सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीद सकते हैं।
गोल्ड रेट जुड़ी रहती है कीमत
सॉवरेन गोल्ड बांड की कीमत 999 शुद्धता यानी की 24 कैरेट सोने की कीमत से जुड़ी होती है। गोल्ड बॉन्ड (Sovereign Gold Bond) खरीदने के लिए ऑनलाइन आवेदन और ऑनलाइन पेमेंट करने से छूट मिलता है।
कब होता है मैच्योर
आरबीआई के मुताबिक गोल्ड बांड में निवेश करने पर मैच्योरिटी की अवधि 8 साल की होती है। साथ ही निवेश कनरे के 5वें साल के बाद ब्याज भुगतान करने के तारीखों के बाद बॉन्ड से बाहर निकलने की सुविधा मिलती है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड का रिटर्न पूरी तरह टैक्स फ्री होता है।
More From GoodReturns

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: FD या SIP, कहां सुरक्षित है पैसा?

RBI का फैसला: क्या अब FD छोड़कर SIP में लगाएं पैसा?

RBI पॉलिसी के बाद निवेश: FD या SIP, कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा?

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

RBI पॉलिसी मीटिंग: क्या आपकी EMI और FD पर पड़ेगा असर?

RBI रेपो रेट का असर: अब पैसा कहां लगाएं?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications