बीजिंग, जून 26। क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आजकल तेज हलचल है। बीते कुछ दिनों में बिटक्वाइन सहित अन्य क्रिप्टोकरेंसी में रेट तेजी से घटे हैं। स्थिति तो यह है कि कई क्रिप्टोकरेंसी के रेट तो आधे से भी कम हो गए हैं। जैसे ही क्रिप्टोकरेंसी के रेट घटे तो लोगों ने यह मानकर दोबारा निवेश शुरू कर दिया है कि जल्द ही यह रेट ऊपर जाएंगे और तगड़ा फायदा होगा। लेकिन अब एक खबरनाक चेतावनी सामने आई है। इसके अनुसार बिटकॉइन में निवेश आपकी पूरी दौलत को समाप्त कर सकता है। आइये जातने हैं कि यह पूरा मामला क्या है।
जानिए बिटक्वाइन पर क्या है खतरा
चीन के सरकारी समाचार पत्र इकोनॉमिक डेली ने क्रिप्टोकरेंसी के निवेशकों को चेतावनी दी है कि बिटकॉइन का रेट क्रैश होने जा रहा है। इस अखबार ने आशंका जताई है कि क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन का मूल्यांकन शून्य हो सकता है।
जानिए कितना गिर चुका है बिटक्वाइन का रेट
दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी के रेट तेजी से घट रहे हैं। बिटकॉइन ने नवंबर 2021 में रिकॉर्ड उच्चतम स्तर 68,000 डॉलर का छुआ था। वहीं अब यह 20,000 डॉलर के कुछ ऊपर ट्रेड कर रही है। इसी महीने में बिटक्वाइन का रेट 17,958 डॉलर का स्तर छू चुका है।
जानिए तुरंत में कहां तक जा सकता है बिटक्वाइन का रेट
जानकारों की राय है कि इसी साल बिटकॉइन का रेट 14,000 डॉलर के आसपास तक आ सकता है। अगर देखा जाए तो यह इसके सर्वकालिक उच्चतम स्तर से करीब 80 प्रतिशत कम होगा।
जानिए क्या शून्य हो जाएगा बिटक्वाइन का रेट
चीन के इकोनॉमिक डेली के अनुसार बिटकॉइन डिजिटल कोड की श्रृंखला है और इसका रिटर्न मुख्य रूप से कम कीमत पर खरीदारी और बढ़ी कीमत पर बिकवाली से आता है। भविष्य में जब निवेशकों की धारणा कमजोर होगी या ज्यादातर देश बिटकॉइन को अवैध घोषित कर देंगे तो यह अपने वास्तविक मूल्य पर आ जाएगा। और बिटक्वाइन का वास्तविक मूल्य शून्य है। यानी इनका कोई मूल्य नहीं रह जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications