नई दिल्ली। जी हां 2100 रुपये महीने से शुरू किया गया निवेश 1 करोड़ रुपये बन सकता है। लेकिन इसको 1 करोड़ रुपये बनने में 30 साल का समय लगेगा। हालांकि इसमें एक ट्रिक अपनानी होगी। ऐसी प्लानिंग आमतौर पर बच्चों के लिए काफी अच्छी रहती है। बच्चे के जन्म पर ही अगर ऐसी प्लानिंग के तहत निवेश शुरू कर दिया जाए तो वह बड़े होकर 1 करोड़ रुपये के फंड के मालिक हो जाएंगे। इससे उनको उस वक्त अगर कारोबार शुरू करना हो तो भी आसानी रहेगी और नौकरी में अपना कॅरियर शुरू कर रहें तो 1 करोड़ रुपये का फंड उनको नौकरी अपनी मर्जी से करने की छूट देगा, जिसस वह अच्छे फैसले ले सकेंगे और अच्छा कॅरियर बना सकेंगे। वहीं अगर आपको अपने लिए 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करना है तो आप नौकरी शुरुआती दौर में ही निवेश शुरू कर सकत हैं। ऐसा करने से आपके पास रिटारयमेंट के वक्त 1 करोड़ रुपये होगा। इस पैसे आपनी अपनी रिटायरमेंट की आयु चैन से काट सकेंगे।
अगर आप जानना चाहते हैं कि यह 1 करोड़ रुपये का फंड कैसे तैयार होगा तो आइये जानते हैं पूरी प्लानिंग।
ऐसे शुरू करें 2100 रुपये का निवेश, हो जाएगा 1 करोड़ रु
1 करोड़ रुपये का फंड तैयार करने के लिए आपको 2100 रुपये से निवेश की शुरुआत करनी होगी। इसके बाद हर साल इस निवेश में 200 रुपये की बढ़ोत्तरी करनी होगी। अगर आप इस तरह से अपना निवेश बढ़ाते रहेंगे और इस प्रक्रिया को 30 साल तक चलाते रहेंगे, तो आपके पास 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। यह निवेश आपको किसी अच्छी म्यूचुअल फंड में करना होगा, जिसका रिटर्न 12 फीसदी से ज्यादा हो। ऐसी कई म्यूचुअल फंड स्कीम में हैं, जिनका रिटर्न 12 फीसदी से ज्यादा का हैं। उनकी लिस्ट भी यहां दी जा रही है। पहले जानते हैं कि यह पैसा कैसे बढ़ेगा।
निवेश प्लानिंग एक नजर में
-2100 रुपये महीने का शुरू करें निवेश
-इस निवेश में हर साल करें 200 रुपये की बढ़त
-12 फीसदी का मिले रिटर्न
-30 साल में तैयार हो जाएगा 1 करोड़ रुपये का फंड
आगे जानते हैं कि अगर 200 रुपये हर साल नहीं बढ़ाएंगे तो यह निवेश कितना हो जाएगा।
जानिए केवल 2100 रुपये का निवेश कितने लाख रुपये हो जाएगा
अगर आप हर साल 200 रुपये नहीं बढ़ना चाहते हैं, तो भी 2100 रुपये का निवेश 30 साल में बढ़कर 74.11 लाख रुपये का हो जाएगा।
निवेश प्लानिंग एक नजर में
-2100 रुपये महीने का शुरू करें निवेश
-12 फीसदी का मिले रिटर्न
-30 साल में तैयार हो जाएगा 1 करोड़ रुपये का फंड
वैसे लोग 30 साल तक किसी निवेश योजना में नहीं रह पाते हैं। किसी न किसी कारण से यह निवेश बीच में बंद हो जाते हैं। ऐसे में यह भी जानना जरूरी है कि यह निवेश कुछ साल के बाद कितना हो जाएगा।
जानिए 5 साल के बाद कितना होगा 2100 रुपये का निवेश
अगर आप हर माह 2100 रुपये का निवेश करते हैं, और इसमें किसी भी तरह का इजाफा नहीं करते हैं, तो 5 साल में निवेश बढ़कर 1.73 लाख रुपये हो जाएगा।
जानिए 10 साल के बाद कितना होगा 2100 रुपये का निवेश
अगर आप हर माह 2100 रुपये का निवेश करते हैं, और इसमें किसी भी तरह का इजाफा नहीं करते हैं, तो 10 साल में निवेश बढ़कर 4.87 लाख रुपये हो जाएगा।
जानिए 15 साल के बाद कितना होगा 2100 रुपये का निवेश
अगर आप हर माह 2100 रुपये का निवेश करते हैं, और इसमें किसी भी तरह का इजाफा नहीं करते हैं, तो 15 साल में निवेश बढ़कर 10.59 लाख रुपये हो जाएगा।
जानिए 20 साल के बाद कितना होगा 2100 रुपये का निवेश
अगर आप हर माह 2100 रुपये का निवेश करते हैं, और इसमें किसी भी तरह का इजाफा नहीं करते हैं, तो 20 साल में निवेश बढ़कर 20.98 लाख रुपये हो जाएगा।
जानिए 25 साल के बाद कितना होगा 2100 रुपये का निवेश
अगर आप हर माह 2100 रुपये का निवेश करते हैं, और इसमें किसी भी तरह का इजाफा नहीं करते हैं, तो 25 साल में निवेश बढ़कर 39.85 लाख रुपये हो जाएगा।
जानिए 12 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमें
म्यूचुअल फंड की कई सारी स्कीमों ने 12 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। अगर 10 तक औसतन देखा जाए तो यहां दी जा रही टॉप 5 म्यूचुअल फंड स्कीमों ने सबसे अच्छा रिटर्न दिया है।
10 साल में सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमें
-एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 20.04 फीसदी
-निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 18.14 फीसदी
-इंवेसको इंडिया मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 16.54 फीसदी
-कोटक इमर्जिंग इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम : 15.95 फीसदी
-डीएसपी मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 15.27 फीसदी
नोट : म्यूचुअल फंड की इन स्कीमों के रिटर्न की गणना 15 जनवरी 2021 के एनएवी के आधार पर की गई है। यह इन म्यूचुअल फंड स्कीमों का यह औसतन हर साल का रिटर्न है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications