नयी दिल्ली। कहा जाता है कि जो आपकी किस्मत में लिखा होगा वो मिल कर रहेगा। देर या सवेर आपको अपने नसीब में लिखा मिलना ही है। कुछ ऐसा ही हुआ है पंजाब की एक महिला के साथ, जो रातोंरात करोड़पति बन गयी। इस महिला की किस्मत में करोड़पति बनना लिखा था और वो करोड़पति बन गई। इस महिला की किस्मत ने ऐसी पलटी मारी की सिर्फ 100 रु की मदद से ये महिला पूरे 1 करोड़ रु की मालकिन बन गई। आगे जानिए बाकी डिटेल।
लग गई 1 करोड़ रु की लॉटरी
हम जिस महिला की बात कर रहे हैं वे हैं पंजाब के अमृतसर की रहने वाली रेणु चौहान। एनबीटी की रिपोर्ट के अनुसार रेणु एक हाउस वाइफ हैं। उन्होंने 100 रु का एक लॉटरी टिकट खरीदा था, जिसमें उन्होंने पूरे एक करोड़ रुपये का इनाम जीता है। किस्मत का ये खेल रेणु के पक्ष में गया। उन्होंने पंजाब स्टेट डियर 100 प्लस लॉटरी में एक टिकट खरीदा था।
बदल गई किस्मत
पंजाब स्टेट डियर 100 प्लस लॉटरी के नतीजों ने रेणु की किस्मत बदल दी है। उनका एक करोड़ रु का इनाम पिछले महीने लगा। रेणु चौहान ने इनामी टिकट के साथ साथ जरूरी दस्तावेज संबंधित सरकारी विभाग में जमा कर दिए हैं। टिकट और डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के बाद रेणु को इनामी राशि दी जाएगी। बता दें कि कई राज्य सरकारों की तरह पंजाब सरकार भी सरकारी लॉटरी चलाती है।
परिवार की मुश्किलें हुईं दूर
रेणु एक मिडिल क्लास परिवार से ताल्लुक रखती हैं। ये रकम उनके परिवार को काफी राहत देगी। उनके परिवार की कई समस्याएं इस राशि से दूर होंगी। रेणु के पति की अमृतसर में ही एक कपड़े की दुकान है। इनामी राशि की मदद से रेणु का परिवार एक आसान जीवन जी सकेगा। बम्पर पुरस्कार राशि उनके परिवार के लिए किसी मदद की तरह है।
किस तरह मिलेंगे पैसे
रेणु को ये पैसा बैंक खाते में प्राप्त होगा। पुरस्कार राशि विजेता के बैंक खाते में जमा की जाती है। पंजाब की जिस लॉटर में रेणु को एक करोड़ रु का इनाम लगा है, उसके नतीजे पिछले महीने 11 तारीख को जारी किए गए थे। इनामी टिकट का नंबर है डी -12228।
परिवार के लिए बड़ी खुशखबरी
रेणु को लगा 1 करोड़ रु का इनाम उनके पूरे परिवार के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। पंजाब राज्य लॉटरी विभाग के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि पंजाब स्टेट डियर 100 प्लस मंथल लॉटरी के परिणाम 11 फरवरी 2021 को एक ड्रॉ में घोषित किए गए थे। इनमें से टिकट डी-12228 की विजेता रेणु ने जरूरी दस्तावेज पेश कर दिए हैं। पुरस्कार राशि जल्द ही विजेता के खाते में जमा की जाएगी।
लगी 30 करोड़ रु की लॉटरी
पिछले महीने जोहानसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका के एक व्यक्ति की गर्लफ्रेंड ने उसके साथ ब्रेक-अप कर लिया। मगर उसी दिन उस शख्स की पूरे 30 करोड़ रु की लॉटरी लग गयी। गर्लफ्रेंड के साथ ब्रेकअप के बाद वो काफी पेरशान था। मगर उसकी किस्मत ने ऐसी पलटी मारी की उसका सारा दुख छूमंतर हो गया। ब्रेकअप के बाद जैक ने खराब मूड में ही अपना लॉटरी टिकट देखा। उन्होंने देखा कि वे 30 लाख पाउंड की लॉटरी जीत चुके हैं। 30 लाख पाउंट भारतीय मुद्रा में करीब 30 करोड़ रु होते हैं। जैक के पास इतनी बड़ी रकम जीतने के बाद दुखी होने की कोई वजह नहीं थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications