नई दिल्ली, अगस्त 11। एक बचाई गई (रेस्क्यू) मुर्गी के एक अंडे से ऑनलाइन 500 पाउंड (50,000 रुपये) मिल सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ये अपने जैसे अरबों अंडों में से एक है। बता दें कि ब्रिटेन में एक परिवार ने अपने घर में एक पूरी तरह से गोल अंडा देखा और दंग रह गये। अंडे को सबसे पहले परिवार की एनाबेल मुल्काही ने देखा, जो पिछले 20 सालों से अपने घर में रेस्क्यू मुर्गियां पाल रही हैं। आगे जानिए बाकी डिटेल।
किस पक्षी ने दिया अंडा
ये परिवार यूके के वेस्ट ऑक्सफ़ोर्डशायर में रहता है। पक्षियों को बचाने का एनाबेल का शौक उनके बच्चों और परिवार में भी आ गया है। मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार वे उनका परिवार अधिक से अधिक पक्षियों को बचाता है। उन नए रेस्क्यू पक्षियों में से एक का नाम ट्विन्स्की है, जिसका नाम एनाबेल की बेटियों में से एक के नाम पर रखा गया है। यही वह पक्षी है जिसने पूरी तरह से गोलाकार अंडा दिया।
एक अरब में एक अंडा
ये खास गोल अंडा मिलने के बाद, एनाबेल ने इसके लिए गूगल पर सर्च किया और पाया कि ऐसे अंडे की संभावना 'एक अरब में एक' की होती है। एनाबेल ने कहा, यह इतनी पूरी तरह गोल है कि यह 'टेबल पर मार्बल की तरह लुढ़क सकता है। वे इसे गुगल कर रही थी और पाया कि यह एक अरब में एक है। यह वास्तव में अजीब है। उन्हें इसके लिए दो बार चेक करना पड़ा। वे इसे संगमरमर की तरह टेबल पर रोल कर सकती हैं।
अब बिकेगा ऑनलाइन
एनाबेल ने कहा कि वह इसे बेचना चाहती है और इसे पहले ही ईबे पर लिस्ट कर चुकी है। कुछ लोग पहले ही इसके लिए 480 पाउंड से अधिक की पेशकश कर चुके हैं। एनाबेल ने कहा वे इसमें 100 पाउंड का और इजाफा करना चाही हैं।
20 साल से मुर्गियां पाल रहीं
उनके अनुसार पिछले 20 वर्षों से मेरे पास मुर्गियां हैं, लेकिन पिछले तीन वर्षों में इनमें लगातार वृद्धि हुई है। इसी तरह की एक और अजीब घटना में 2018 में क्वींसलैंड में 'स्टॉकमैन्स एग्स' नामक एक खेत में एक विशाल अंडा सामान्य से तीन गुना बड़ा पाया गया, जिसके अंदर एक और अंडा था।
सामान्य आकार से तीन गुना बड़ा
कल्पना कीजिए कि एक अंडा सामान्य आकार से तीन गुना बड़ा है जिसे आप बाजार से घर लाते हैं। इसके अलवाा जब आप इस अंडे को फोड़ते हैं, तो इसके अंदर एक और अंडा होता है। ये सुनने में बहुत अजीब है, मगर 2018 में ऐसा हुआ था। फ़ार्म ने अपने आधिकारिक फ़ेसबुक पेज पर इस चमत्कारी घटना को दर्शाने वाली दो तस्वीरें अपलोड कीं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications