नई दिल्ली, जून 23। भारत में एक बार फिर से प्रॉपर्टी की कीमत बढ़ती जा रही है। कई शहरों में घरों की मांग में तेजी देखी गयी है। इससे प्रॉपर्टी के दामों में उछाल आ रहा है। माना जा रहा है कि कीमतों में तेजी और भी आ सकती है। मगर एक जगह ऐसी है, जहां प्रॉपर्टी डीलर लहसुन और गेहूं के बदले घर बेच रहे हैं। आगे जानते हैं कि ऐसा कहां हो रहा है।
चीन में मिल रहे घर
चीन में एक प्रॉपर्टी डेवलपर ने हाल ही में एक विज्ञापन दिया। ये विज्ञापन खरीदारों को आकर्षित करने के लिए काफी ज्यादा दमदार लगता है। असल में चीन में रियल एस्टेट बाजार में मंदी चल रही है। इसीलिए एक प्रॉपर्टी डीलर ने वहां अटपटा मगर आकर्षक विज्ञापन दिया है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार हेनान स्थित एक कंपनी घरों के लिए डाउन पेमेंट के रूप में गेहूं और लहसुन लेने का ऑफर दे रही है।
कितनी है फसलों की कीमत
रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों फसलों की कीमत 2 युआन प्रति कैट्टी है। कैट्टी चीनी द्रव्यमान की इकाई है जो लगभग 500 ग्राम के बराबर होती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सेंट्रल चाइना रियल एस्टेट के लेटेस्ट विज्ञापन में "घर के लिए गेहूं एक्सचेंज" की बात कही गयी है। खरीदारों को एक प्रोजेक्ट में 160,000 युआन (लगभग 18.6 लाख रुपये) के डाउन पेमेंट की भरपाई के लिए फसल का उपयोग करने की पेशकश की गयी है।
किसानों को लक्षित कर रही कंपनी
रिपोर्ट के अनुसार एक बिक्री एजेंट ने विज्ञापन पर दिए गए फोन नंबर पर कॉल का जवाब दिया और कहा कि इस ऑफर का टार्गेट मुख्य रूप से इस क्षेत्र के किसानों को लक्षित करना है। यह ऑफर 10 जुलाई तक चालू रहेगा। एजेंट का हवाला देते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि हेनान के मध्य प्रांत में रियल एस्टेट परियोजना लगभग 600,000 से 900,000 युआन में घरों की बिकवाली करती है।
लहसुन के बदले घर
इसी तरह चीन में ही पिछले महीने के अंत में इसी कंपनी ने इसी तरह के एक विज्ञापन में कहा था कि एक दूसरे प्रोजेक्ट में घर खरीदारों को 5 युआन प्रति कैटी पर लहसुन में डाउन पेमेंट करने की सुविधा दी जा रही है। कंपनी ने विज्ञापन में कहा कि 16 दिनों के प्रमोशन ऑफर में 852 विज़िट्स और 30 ट्रांजैक्शन शामिल रहे, जिसमें 860,000 कैटी लहसुन इसे प्राप्त हुई।
कितना है गेहूं और लहसुन का रेट
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक लहसुन और गेहूं दोनों का चीन में थोक बाजार रेट 1.5 युआन प्रति 500 ग्राम है। चीन में रियल एस्टेट बाजार में जनवरी और मई के बीच भारी गिरावट आई है। इससे डेवलपर्स बिक्री को बढ़ावा देने के नये नये तरीके ढूंढ रहे हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वे जो ऑफर लेकर आ रहे हैं उनमें मुफ्त पार्किंग जगह या बाद में रिन्युअल शामिल हैं। साथ ही लोगों को छोटे डाउन पेमेंट, सब्सिडी और एक से अधिक बच्चे वाले परिवारों के लिए बेहतर शर्तें पेश की जा रही हैं। ये सारे उपाय इसलिए किए जा रहे हैं ताकि सेक्टर को फिर से उभारा जा सके।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications