नई दिल्ली, अक्टूबर 11। पैसा बचाना एक ऐसी कला है जिसमें हर कोई माहिर नहीं होता। मगर एक तीन बच्चों की मां के पास कुछ बेहतरीन टिप्स हैं जिससे उन्हें पैसे बचाने में मदद मिली और वह अपना 18,500 पाउंड (करीब 18,96,578 रु) का कर्ज चुकाने में भी कामयाब रहीं। एक साल से भी कम समय में उन्होंने अपना कर्ज चुकाने के बाद 13,000 पाउंड (13,32,730 रु) की बचत करने में भी सफलता हासिल की
इंग्लैंड की रहने वाली महिला
कोरिन कार्ड ब्राइटन, इंग्लैंड में एक कंपनी में डायरेक्टर हैं। अपने परिवार के लिए फैंसी छुट्टियों के साथ-साथ घर की सजावट और टीवी सब्सक्रिप्शन जैसी छोटी चीजों से ही वे कर्ज में डूब गई थी। 40 वर्षीय कार्ड ने विभिन्न उधारदाताओं से लगभग 20,000 पाउंड का कर्ज लिया था। हर महीने उन्हें अपने लेटरबॉक्स से क्रेडिट कार्ड बिल मिलते, जो उनके लिए चिंता का कारण था।
शुरू की बचत
इसके बाद कार्ड ने खर्च पर काफी पाबंदी लगाई और एक-एक पैसा बचाना शुरू कर दिया और जल्द ही अपने कर्ज का सफाया कर दिया। कोरिन ने दूसरों को प्रेरित करने के लिए अपनी कहानी साझा की है। उनके अनुसार बिना सोचे-समझे पैसे खर्च करती थीं। एक बार उन्होंने अपना पूरे स्टूडेंट लोन को न्यूयॉर्क की यात्रा के लिए खर्च कर दिया। वे कर्ज में रहीं और लगातार ओवरड्राफ्ट पर रहती थीं। वे अपने ओवरड्राफ्ट का भुगतान करती और अपने आप को एक बार फिर से जीरो बैलेंस के साथ पाती।
निकाला नया आइडिया
शादी के बाद वे अपनी फैमिली के साथ वे 2019 में अमेरिका गईं और टूर पर 6000 पाउंड खर्च कर डाले। लेकिन जब कर्ज उनके हाथ से निकल गया, तो उन्होंने महसूस किया कि स्थिति बदलने के लिए कुछ करने की जरूरत है। उन पर करीब 19000 पाउंड का कर्ज था और बैंक स्टेटमेंट्स और बिलों द्वारा लगातार उन्हें इसके बारे में याद दिलाया जाता था कि एक बार ब्याज जोड़ने के बाद लोन बढ़ता रहेगा। कोरिन और उनके पति, जॉन ने मासिक फाइनेंशियल मीटिंग आयोजित करना शुरू किया, जहां वे चर्चा करते कि चीजें कैसे चल रही हैं। उन्होंने अपने खर्चों में कटौती की टीवी सब्सक्रिप्शन तक को कैंसल कर दिया।
फ्री में किया ऑनलाइन कोर्स
कोरिन ने रिबेल फाइनेंस द्वारा एक मुफ्त ऑनलाइन कोर्स में हिस्सा लिया, जिसका श्रेय वह पैसे के प्रति अपनी मानसिकता को बदलने के लिए देती है। कोरिन और उनके पति ने लंबे समय तक काम करना शुरू किया और अपनी मीडिया कंसल्टेंसी एजेंसी में अधिक ग्राहकों को शामिल किया। इससे उन्हें प्रति माह अतिरिक्त 3,000 पाउंड की कमाई हुई। एक महीने के भीतर उन्होंने कर्ज में से 5,000 पाउंड का भुगतान कर दिया।
शुरू की बचत
कोरिन और जॉन ने अप्रैल 2020 में लोन को क्लियर कर दिया और तब से बचत करके अतिरिक्त 13,000 पाउंच की बचत कर ली है, जिसका एक हिस्सा माता-पिता ने स्टॉक और शेयरों में निवेश किया है। इस राशि में से 6000 पाउंड का एक इमरजेंसी फंड बनाया गया है ताकि फिर लोन से बचा जा सके। कोरिन और जॉन की कहानी फाइनेंशियल प्लानिंग का एक बेहतरीन उदाहरण है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications