नई दिल्ली, सितंबर 26। यदि आप किसी बैंक में निवेश करते हैं या फिर किसी इंश्योरेंस कंपनी में निवेश करते हैं तो फिर बहुत बार आपसे फाइनेंशियल कामों के लिए कैंसल चेक मांगा जाता हैं। वैसे हम डिजिटलाइजेशन की तरफ बेहद ही तेजी से बढ़ रहे हैं। लेकिन अभी भी कैंसल चेक की उपयोगिता बरकरार हैं। क्या आप जानते हैं इंश्योरेंस कम्पनी को अपने बैंक खाते की पूरी जानकारी देने के बाद भी कैंसल चेक मांगने की क्या वजह हो सकती हैं। हम आपको बता दे कि कैंसल चेक का ट्रांजेक्शन नहीं किया जा सकता हैं। इसका उपयोग केवल आपके खाते को वेरिफाई करने के लिए किया जाता है। जब भी कैंसल चेक को दिया जाता हैं। उस समय उस चेक में दो लाइन के बीच कैंसल लिख दिया जाता हैं। जिससे कोई व्यक्ति उस चेक का गलत उपयोग न करें।
साइन जरूरी नहीं कैंसिल चेक पर
जब भी आप किसी को कैंसल चेक देते हैं तो उसमें केवल कैंसल लिखना होता है। उसने आपको साइन करने की जरूरत नहीं होती हैं। इसके अलावा चेक में क्रोस का मार्क बनाना होता है। इस तरह का चेक केवल आपके खाते को केवल वेरीफाई करता हैं। कैंसल चेक में केवल नीली और काली स्याही का उपयोग करना चाहिए। किसी और रंग की स्याही का यदि इस्तेमाल किया जाता हैं तो फिर आपके चेक को अमान्य कर दिया जायेगा।
जरूरत कब पड़ती हैं कैंसिल चेक की
जब भी आप कोई फाइनेंशियल से जुड़े हुए काम करते है उस समय आपसे कैंसिल चेक को मांगा जाता हैं। जब भी आप पर्सनल लोन लेते हैं या फिर कार लोन, होम लोन लेते हैं। तो फिर कैंसल चेक की मांग लेंडर्स करते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता हैं ताकि अकाउंट वेरीफाई किया जा सके। यदि आप पीएफ से ऑफलाइन पैसे निकालते हैं तो उस समय कैंसिल चेक की आवश्यकता होती हैं। म्यूचुअल फंड में निवेश और इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदते समय कैंसिल चेक की जरूरत होती हैं।
कुछ बातों का ध्यान दे कैंसिल चेक देते समय
यदि आपको लगता है कि कैंसिल चेक बेकार हैं तो आपको ऐसा सोच कर किसी को कैंसिल चेक नहीं देना चाहिए। बता दे कैंसिल चेक में आपके अकाउंट से जुड़ी हुई अहम जानकारी होती हैं। इसका गलत उपयोग करके आपके खाते से पैसे को निकाला जा सकता हैं। कभी भी गलती से भी आपको साइन किया हुआ कैंसिल चेक किसी को न दें।
कामों की डिटेल कैंसिल चेक संबंधित
कैंसिल चेक का इस्तेमाल डीमैट खाता, बैंक में केवाईसी कराने के लिए, बीमा खरीदने, ईएमआई भरने, म्यूचुअल फंड में निवेश, ईपीएफ का पैसा निकालने और बैंक से लोन लेने आदि में किया जाता हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications