नयी दिल्ली। इस समय कोरोनावायरस को लेकर सरकारें, बैंक और आम आदमी सभी कुछ न कुछ उपाय कर रहे हैं। वायरस का खतरा न्यूनतम हो जाये इसलिए आरबीआई भी एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। आरबीआई बैंकों के कामकाज का समय घटाने पर विचार कर रहा है। आरबीआई ने सभी बैंकों के आलाअधिकारियों के साथ मुलाकात की है और बैंकों के नये कामकाज के समय को लेकर जल्द ही दिशानिर्देश जारी किये जा सकते हैं। बैंकों की तरफ से पहले से ही वायरस से बचाव के लिए कुछ उपाय किये गये हैं। इनमें डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा दिया जाना शामिल है।
क्या उपाय किये बैंकों ने
बैंकों ने जो जरूरी कदम उठाए हैं उनमें सबसे जरूरी काम है शाखाओं में पर्याप्त मात्रा में सैनिटाइजर रखना। इसके अलावा बैंक शाखाओं में अन्य जरूरी व्यवस्थाएं भी की गयी हैं। सरकार, आरबीआई और बैंकों ने लोगों से अपील की है नकदी को छोड़ कर अधिक से अधिक लेन-देन डिजिटल पेमेंट के जरिये करें ताकि संपर्क में आने का खतरा न्यूनतम हो। इसी कड़ी में अगला कदम बैंकों के काम के घंटे कम करना शामिल है।
कितना कम हो सकता समय
आरबीआई जल्द ही बैंकों के कामकाज का समय कम करने की घोषणा कर सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार बैंकिंग के समय में 2 से 3 घंटों की कटौती की जा सकती है। इसका मकसद कम से कम लोगों को एक समय पर एक जगह इकट्ठा होने से रोकना भी हो सकता है। वहीं लोग कम घरों से निकल रहे हैं और अपने काम भी फिलहाल नहीं कर रहे, जिससे बैंकों में कम काम हो रहा है। इसलिए इस फैसले से बैंक कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी।
बैंक यूनियनों ने वापस ली हड़ताल
बता दें कि विभिन्न मांगों के चलते बैंक यूनियनों ने हड़ताल का ऐलान किया था। मगर अब कोरोना के कारण लोगों की सहूलियत के लिए बैंक यूनियनों ने इसे रोक दिया। जानकारी के लिए बता दें कि बैंक हड़ताल दो प्रमुख यूनियनों ऑल इंडिया बैंक इंप्लाईज एसोसिएशन (एआईबीईए) और ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) ने 27 मार्च को बुलाई थी। दोनों यूनियनों ने बैंक विलय और आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया था।
यह भी पढ़ें - कोरोना से निपटने के लिए एसबीआई की नई पहल, दे रहा लोन
More From GoodReturns

Bank Account बदलना है? RBI ले आया बड़ा Rule, ग्राहकों को राहत, Bank रोएंगे?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications