नई दिल्ली, अप्रैल 18। किसी भी प्रकार के म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए गहन विश्लेषण की आवश्यकता होती है। बता दें कि डेब्ट या फिक्स्ड इनकम फंड की तुलना में, इक्विटी में अधिक रिटर्न देने की क्षमता होती है, लेकिन इसे उच्च जोखिम वाला निवेश भी माना जाता है। नतीजतन, निवेश करने से पहले, फंड का पूरी तरह से चयन करना महत्वपूर्ण है। यहां हम वर्ल्ड माइनिंग एफओएफ (फंड ऑफ फंड) की जानकारी देने जा रहे हैं, जो आपके पोर्टफोलियो के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है क्योंकि इस एफओएफ ने अपनी स्थापना के बाद से अच्छा रिटर्न दिया है। आगे जानिए इस फंड की पूरी डिटेल।
डीएसपी वर्ल्ड माइनिंग फंड - डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ
यह एक इंटरनेशनल फंड ऑफ फंड्स (एफओएफ) थीमैटिक म्यूचुअल फंड है, जिसे डीएसपी म्यूचुअल फंड द्वारा 2 जनवरी 2013 को लॉन्च किया गया था। इस फंड की एयूएम 207.32 करोड़ रुपये है। 13 अप्रैल 2022 तक हाल ही में घोषित इसकी एनएवी 19.2534 रुपये है। इसका एक्सपेंस रेशियो 1.52% है, जो इसकी कैटेगरी के औसत एक्सपेंस रेशियो से अधिक है।
ओपन एंडेड फंड
यह अपनी कैटेगरी का एक ओपन एंडेड मिड साइज का फंड है। इस फंड के रिस्क लेवल को बहुत अधिक जोखिम के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इस फंड में एकमुश्त भुगतान के लिए न्यूनतम निवेश 500 रुपये है। एसआईपी के लिए भी 500 रुपये ही राशि लिमिट है। इस योजना में कोई लॉक-इन अवधि नहीं है। साथ ही एग्जिट लोड भी जीरो है।
ब्लैकरॉक ग्लोबल फंड्स - वर्ल्ड माइनिंग फंड में निवेश
डीएसपी वर्ल्ड माइनिंग फंड मुख्य रूप से ब्लैकरॉक ग्लोबल फंड्स - वर्ल्ड माइनिंग फंड यूनिट्स में निवेश करता है। इसकी पूंजी का एक बड़ा हिस्सा अन्य तुलनीय ऑफशोर म्यूचुअल फंड योजनाओं की इकाइयों में भी निवेश किया जाएगा।
जानिए फंड का रिटर्न
एक बार में राशि निवेश करने पर इस फंड का सालाना एब्सॉल्यूट रिटर्न 1 साल में 31.24 फीसदी, 2 साल में 137.99 फीसदी, 3 साल में 113.19 फीसदी, 5 साल में 171.28 फीसदी और शुरुआत से 76.79 फीसदी रहा है। वहीं इन्हीं वर्षों में फंड का सालाना रिटर्न क्रमश: 31.14 फीसदी, 53.91 फीसदी, 28.64 फीसदी, 22.08 फीसदी और 6.34 फीसदी रहा है।
एसआईपी रिटर्न कितना रहा
फंड के एसआईपी रिटर्न की बात करें तो फंड का सालाना एब्सॉल्यूट रिटर्न 1 साल में 23.70 फीसदी, 2 साल में 49.91 फीसदी, 3 साल में 74.97 फीसदी और 5 साल में 100.02 फीसदी रहा है। वहीं इन्हीं वर्षों में फंड का सालाना रिटर्न क्रमश: 46.67 फीसदी, 44.48 फीसदी, 39.93 फीसदी और 28.14 फीसदी रहा है।
कैसा है फंड का पोर्टफोलियो
इस एफओएफ ने मुख्य रूप से बेसिक मैटेरियल्स, कैश इक्विवेलेंट, डेरिवेटिव, फाइनेंशियल सर्विसेज, कॉर्पोरेट, सरकारी क्षेत्रों में अपना फंड आवंटित किया है। इसकी शीर्ष होल्डिंग्स बीजीएफ वर्ल्ड माइनिंग 12, ट्रेप्स/रिवर्स रेपो इन्वेस्टमेंट्स/कॉर्पोरेट डेट रेपो, नेट रिसीवेबल्स/पेएबल्स हैं। कई निवेशक गलती से मानते हैं कि म्यूचुअल फंड में जोखिम नहीं है। मगर म्यूचुअल फंड में जोखिम भी शामिल होता है। हालांकि एक्सपर्ट के मैनेजमेंट, बेहतर स्टॉक चयन, लगातार निवेश आदि चीजों से जोखिम को कम किया जाता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications