इलेक्ट्रिक कारों का बाजार बहुत तेजी से बढ़ने वाला है। कंपनियां कई इलेक्ट्रिक कारें इस साल भारत में भी लॉन्च करने की तैयारी में हैं।
नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक कारों का बाजार बहुत तेजी से बढ़ने वाला है। कंपनियां कई इलेक्ट्रिक कारें इस साल भारत में भी लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इसी क्रम में अब दुनिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Ora R1 भारत में दस्तक देगी। ई-वाहन : चार्जिंग स्टेशन लगने वाले शहरों की लिस्ट जारी ये भी पढ़ें

जानकारी दें कि यह कार चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी ग्रेट वॉल मोटर बनाती है। मालूम हो कि इलेक्ट्रिक कार Ora R1 दुनिया की सबसे सस्ती कार है। इसकी कीमत 6.2 लाख रुपए से 8.6 लाख रुपए के बीच हो सकती है।
हुंडई कोना की कीमत 28 लाख रुपये
कार को सिंगल चार्ज में 351 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें 35 वाट की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। इलेक्ट्रिक कार Ora R1 को फरवरी में ग्रेटर नोएडा में होने वाले ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया जा सकता है। Ora R1 इलेक्ट्रिक कार के अलावा ग्रेट वॉल मोटर कंपनी के Haval ब्रैंड की H6 और H9 एसयूवी को भी ऑटो एक्सपो में पेश कर सकती है। भारत में लॉन्च हुई कारों में सबसे ज्यादा रेंज हुंडई कोना की है जो कि एक बार के फुल चार्ज में 452 किलोमीटर जाती है। लेकिन इसकी कीमत 28 लाख रुपये है।
बाकी इलेक्ट्रिक कार को देगी जोरदार टक्कर
इलेक्ट्रिक कार Ora R1 को चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी ग्रेट वॉल मोटर बनाती है। इसी कंपनी के ट्विटर पेज से एक ट्वीट शेयर किया गया। जिसमें कंपनी ने मैसेज दिया है- नमस्ते इंडिया, साथ ही संकेत दिया है कि हम जल्द भारत आ रहे हैं। भारत में हम कुछ बड़ा करेंगे। भारत में मौजूद इलेक्ट्रिक कारों की औसत रेंज 270 किलोमीटर है। ऐसे में Ora R1 कार 351 किमी की रेंज के साथ बाकी इलेक्ट्रिक कार को जोरदार टक्कर दे सकेगी। Ore R1 की लंबाई 3495 एमएम, चौड़ाई 1660 एमएम और ऊंचाई 1560 एमएम होगी। बता दें कंपनी Ore R1 कार के साथ तीन साल या 1.20 लाख किमी अथवा आठ साल या फिर 1.50 लाख किमी की गारंटी दे सकती है।
इन कंपनियों ने भी लॉन्च की अपनी इलेक्ट्रिक कार
दूसरी ओर बता दें कि मौजूदा वक्त में भारत में टाटा और महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार पेश कर चुकी हैं। महिंद्रा ई-वेरिटो की ऑनरोड कीमत 10.71 लाख रुपये है, जिसमें फेम-2 सब्सिडी भी शामिल है। जबकि टाटा की इलेक्ट्रिक कार की कीमत 11.58 से 11.92 लाख रुपये के बीच है। इसके अलावा हुंडई की इलेक्ट्रिक कार कोना 23 लाख 72 हजार रुपए है। भारत में लगभग सभी कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कार या हाइब्रिड कार लेकर आ रही हैं। भारत में इलेक्ट्रिक वाहन की कीमत ज्यादा होने की एक मुख्य वजह देश में लिथियम ऑयन बैटरी के मैन्युफैक्चरर की कमी है। भारत फिलहाल चीन, ताइवान और कोरिया जैसे देशों से लिथियम ऑयन बैटरी इंपोर्ट करता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications