नयी दिल्ली। हाल ही में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने प्रीपेड प्लान महंगे कर दिये। जियो ने 40 फीसदी, जबकि एयरटेल और वोडाफोन ने अपने प्लान 42 फीसदी तक महंगे कर दिये। इससे कॉल करने के साथ इंटरनेट डेटा भी महंगा हो गया। वहीं जियो तो अन्य नेटवर्कों पर तय सीमा से ज्यादा कॉल करने पर शुल्क भी वसूल रही है। मगर क्या आपको इन तीनों कंपनियों के कुछ बेहद सस्ते डेटा प्लान के बारे में पता है, जो 50 रुपये से भी कम में उपलब्ध हैं। इन प्लान में आपको 3 जीबी तक डेटा मिल सकता है। हम आपको बताते हैं कि इन तीनों कंपनियों के ऐसे ही कुछ प्लान के बारे में। सबसे पहले बात करते हैं जियो की, जिसके 50 रुपये से कम में दो डेटा प्लान मौजूद हैं। जियो के 11 रुपये वाले वाउचर में 400 एमबी और 21 रुपये के वाउचर में 1 जीबी डेटा मिलता है। मगर ध्यान रहे कि इन दोनों प्लानों की वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान तक रहेगी। इसका मतलब है कि आप अपने मौजूदा अनलिमिटेड वाले प्लान की वैलिडिटी तक इन प्लानों में मिलने वाले डेटा का उपयोग कर सकेंगे। वहीं जियो का सस्ता प्लान केवल 51 रुपये का है, जिसकी वैलिडिटी आपके मौजूदा प्लान तक रहेगी। इस प्लान में आपको 3 जीबी डेटा मिलेगा।
एयरटेल और वोडाफोन के सस्ते प्लान
एयरटेल का 50 रुपये से कम में केवल एक प्लान है। एयरटेल के 48 रुपये वाले डेटा प्लान की वैलिडिटी 28 दिन की रहती है, जबकि इसमें आपको 3 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं वोडाफोन 50 रुपये से कम में दो प्लान दे रही है। इसके 16 रुपये वाले प्लान में 1 जीबी डेटा एक दिन की वैलिडिटी के साथ मिलता है। वहीं 48 रुपये प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की रहती है, जिसमें आपको 3 जीबी डेटा मिलेगा।
किसका है सबसे तेज इंटरनेट
डेटा इस्तेमाल करते समय आपको यह भी जान लेना चाहिए कि कौन सी डेटा स्पीड के मामले में पहले पायदान पर है। आपको बता दें कि रिसर्च फर्म टुटेला की अगस्त-अक्टूबर अवधि के लिए जारी की गयी रिपोर्ट के मुताबिक डाउनलोडिंग के मामले में एयरटेल ने बाजी मारी है। रिपोर्ट के मुताबिक 7.1 एमबीपीएस के साथ एयरटेल डाउनलोडिंग के मामले में पहले पायदान पर रही। इस सूची में वोडाफोन (6.3 एमबीपीएस), आइडिया (5.5 एमबीपीएस) और जियो (4.9 एमबीपीएश) क्रमश: दूसरे तीसरे और चौथे नंबर पर रही। वोडाफोन और आइडिया अक्टूबर में एक नहीं हुई थी, जिस वजह से इनके अलग-अलग आँकड़े आये हैं।
अपलोडिंग में सबसे आगे वोडाफोन
वहीं अपलोडिंग के मामले में वोडाफोन पहले स्थान पर रही। 3.6 एमबीपीएस के साथ वोडाफोन पहले, 3.3 एमबीपीएस के साथ एयरटेल दूसरे और 3.2 एमबीपीएस के साथ आइडिया तीसरे नंबर पर रही। जानकारी के लिए बता दें कि रिपोर्ट के अनुसार 4जी नेटवर्क के प्रतिशत के लिहाज से रिलायंस जियो 99.6 फीसदी के साथ पहले पायदान पर है। वहीं एयरटेल (86.6 फीसदी) दूसरे और वोडाफोन (71.5 फीसदी ) तीसरे नंबर पर रही।
यह भी पढ़ें - आरबीआई : पीएनबी के बैड लोन में 2,617 करोड़ रुपये का फर्क
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications