Xiaomi का इलेक्ट्रिक Mijia Scooter 1S, जानिए कीमत और फीचर्स
इलेक्ट्रिक व्हीक्लस का बाजार काफी बढ़ रहा है। ऐसे में कई ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में चीन की कंपनी शाओमी ने एक खास इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है।
नई दिल्ली: इलेक्ट्रिक व्हीक्लस का बाजार काफी बढ़ रहा है। ऐसे में कई ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां नए इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च कर रही हैं। इसी कड़ी में चीन की कंपनी शाओमी ने एक खास इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। इसका नाम शाओमी Mijia स्कूटर 1S है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज होने पर 30 किलोमीटर तक चलेगा। शाओमी Mijia स्कूटर 1S की कीमत 1999 युआन यानी करीब 22 हजार रुपये है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर चीन में लॉन्च किया गया है और श्याओमी Mall प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन मात्र 12.5 किलोग्राम
- शाओमी Mijia स्कूटर 1S की टॉप स्पीड 25 किमी प्रतिघंटा है।
- शाओमी Mijia स्कूटर 1S में 8.5 इंच टायर्स का इस्तेमाल हुआ है, ये फिसलते नहीं हैं।
- हैंडल में फ्रंट व रियर व्हील्स दोनों के लिए डबल ब्रेक डिजाइन है।
- स्कूटर में एबीएस, एंटी ब्रेक लॉक सिस्टम और लार्ज डिस्क ब्रेक सेटअप है।
- Mijia स्कूटर 1S में एल्यूमीनियम अलॉय बॉडी का इस्तेमाल हुआ है।
- इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का वजन मात्र 12.5 किलोग्राम है और इस पर 100 किलो तक का वजन लोड किया जा सकता है।
- यह खास इलेक्ट्रिक स्कूटर फोल्डेबल है और इसे केवल 3 सेकंड के अंदर फोल्ड किया जा सकता है।
स्कूटर में मौजूद है तीन राइडिंग मोड
- वहीं इस बात की भी जानकारी दें कि इस स्कूटर में तीन राइडिंग मोड हैं- एनर्जी-सेविंग मोड (ECO), नॉर्मल मोड (D) और स्पोर्ट्स मोड (S)।
- स्कूटर में मौजूद स्विच बटन को दो बार दबाकर मोड को बदला जा सकता है।
- शाओमी Mijia स्कूटर 1S एनर्जी रिकवरी को भी सपोर्ट करता है।
- स्कूटर मे इंटीग्रेट डीसी मोटर की सर्विस लाइफ 3000 घंटे की है।
- इसकी पावर रेटिंग 250W और मैक्सिमम आउटपुट 500W है।
जानिए स्कूटर की फीचर्स के बारे में
- शाओमी Mijia स्कूटर 1S में कई फीचर्स हैं, जिनमें से एक विजुअल इंटरैक्टिव डैशबोर्ड है।
- यह सेल्फ डायग्नोसिस और चेकिंग को सपोर्ट करता है।
- अगर इलेक्ट्रिक स्कूटर के किसी भी सिस्टम में कोई खराबी है तो डिस्प्ले इसे यूजर को बता देगा।
- इसके अलावा यूजर इसमें रियल टाइम स्पीड, ड्राइविंग स्टेटस, बैटरी लाइफ व अन्य जरूरी सूचना भी देख सकता है।
- यह स्कूटर Zhilian Mijia ऐप सपोर्ट के साथ पेश किया गया।
- इस ऐप पर राइडर यूजर गाइड एक्सेस कर सकता है, फर्मवेयर अपग्रेड्स पा सकता है और राइडिंग स्टेटस भी चेक कर सकता है।
- दूसरी ओर बता दें कि शाओमी ने जो मी रोबोट वैक्यूम क्लिनर लॉन्च किया था उसकी कीमत 17,999 रुपये है।
- यानी की हर दिन की सफाई के लिए ये बहुत ही काम की चीज है। यूजर्स इसे शाओमी इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
लॉकडाउन : ऑनलाइन खरीद रहे हैं Insurance Policy, तो हो जाएं सावधान ये भी पढ़ें
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications