चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने एमआई पे ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए यूजर्स को सिर्फ 5 मिनट में 1 लाख रुपए तक लोन मिल जाएगा।
नई दिल्ली: चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने एमआई पे ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए यूजर्स को सिर्फ 5 मिनट में 1 लाख रुपए तक लोन मिल जाएगा। बता दें कि जो एक माइक्रो फाइनेंसिंग क्रेडिट कार्ड है। इससे एक लाख तक का लोन 1.35 % प्रतिमाह की सस्ती दर पर लिया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह पहली तरह की क्रेडिट सेवा है, जो इतनी सस्ती दर पर लोन आफर कर रही है। आईआरसीटीसी लाया शानदार हनीमून पैकज, जल्द कराएं बुकिंग ये भी पढ़ें

1.35% प्रतिमाह ब्याज पर 1 लाख तक लोन
जी हां इस कार्ड के माध्यम से सस्ती दर पर ग्राहकों को लोन उपलब्ध कराया जाएगा। लोन एक माह से 12 माह तक के लिए लिया जा सकता है। इस तरह एक माह से लोन अदा करने पर मात्र 1.35 प्रतिशत की दर पर ब्याज देना होगा। जो 12 माह में 16 % हो जाएगा। समय पर लोन न चुकाने पर अतिरिक्त चार्ज देने होंगे। कंपनी ने लोन के लिए आदित्य बिड़ला, मनी व्यू, अर्ली सैलरी, क्रेडिटविद्या, ज़ेस्ट मनी से पार्टनरशिप की है।
कैसे मिलेगा लोन
लोन के लिए गूगल प्ले स्टोर से एमआई पे ऐप इनस्टॉल करना होगा। इसके बाद केवाईसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। जिसके अंतर्गत अपना आधार कार्ड अपलोड करना होगा। इसके बाद नाम, लिंग, पैन कार्ड , जन्मतिथि के साथ फोटो अपलोड करनी होगी और एक तरह आप लोन लेने के लिए एलिजिबल हो जाएंगे। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिससे 10 मिनट में एक लाख तक का लोन लिया जा सकेगा। यूजर्स अपनी सुविधा से अनुसार एक से लेकर 12 माह तक लोन ले सकेंगे।
सुरक्षा को लेकर खास ध्यान
बता दें कि कंपनी मई 2018 में भी अपनी इस सर्विस को भारतीय बाजार में उतार चुकी है। यूजर्स के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए एमआई क्रेडिट का पूरा डेटा भारत में ही इनक्रिप्टेड किया जाएगा, जिससे कि सुरक्षा की कोई कमी न रहे। इसके साथ ही खास बात यह है कि इस लोन पर ब्याज की दर ग्राहक के क्रेडिट के हिसाब से भी तय की जाएगी। यानी ग्राहक का जितना ज्यादा क्रेडिट स्कोर अच्छा होगा उसकी ब्याज की दर उतनी ही कम होगी। इसके साथ ही लोग इस सर्विस के जरिए अपना क्रेडिट स्कोर भी जान पाएंगे।
10 राज्यों से ज्यादा जगह फिलहाल सर्विस उपलब्ध
फिलहाल एमआई क्रेडिट सर्विस 10 राज्यों से ज्यादा जगह है और 1,500 पिन कोड कवर करता है। FY 2019 के आखिर तक कंपनी ने कहा है कि 100% पिन कोड कवरेज मिलेगा। शाओमी इंडिया हेड और ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने सिबिल की एक रिपोर्ट के हवाले से बताया है कि 1.9 करोड़ लोगों की तरफ से लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का लोन लिया गया है। इनमें से ज्यादातर लोग मेडिकल इमरजेंसी, शॉपिंग, वेडिंग और एडुकेशन के लिए लोन लेते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications