भारत में यामाहा जल्द ही नए उत्पाद लॉन्च करने की तैयारी में है। यामाहा कंपनी स्पोर्ट्स बाइक्स के लिए पहचानी जाती है। इस कंपनी ने एक के बाद एक शानदार लुक वाली बाइक बाजार में निकाली है।
नई दिल्ली: भारत में यामाहा जल्द ही नए उत्पाद लॉन्च करने की तैयारी में है। यामाहा कंपनी स्पोर्ट्स बाइक्स के लिए पहचानी जाती है। इस कंपनी ने एक के बाद एक शानदार लुक वाली बाइक बाजार में निकाली है। बता दें कि यामाहा भारत में अपना नया प्रोडक्ट 19 दिसंबर को लॉन्च करेगी। हालांकि, कंपनी ने इसकी जानकारी नहीं दी है कि यह नया प्रोडक्ट क्या होगा, लेकिन इसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। कई ऑटो कंपनियां आने वाले महीनों में BS-VI वाहन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। ऐसे में इस बात को लेकर बड़ी उम्मीद है कि यामाहा अपनी BS-VI बाइक और स्कूटर को लॉन्च कर सकती है। कंपनी की BS-VI इंजन वाली Fascino की टेस्टिंग भी की जा चुकी है और 19 दिसंबर को चेन्नई में होने वाले कार्यक्रम में इसे लॉन्च किया जा सकता है। यामाहा के BS-VI वाहनों में नए फीचर्स और नया लुक होगा।

यामाहा नई 2019 YZF-R3 कर सकती बाइक लॉन्च
इंटरनेट पर फैली खबरों के मुताबिक, यामाहा इस दिन नई 2019 YZF-R3 बाइक को भी लॉन्च कर सकती है। भारत में R3 का सफर बहुत अच्छा नहीं रहा है। इसकी वजह बाइक की ज्यादा कीमत और दूसरे प्रतिद्वंद्वियों से मिला कड़ा मुकाबला है। इसके नये मॉडल में पिछली बाइक के मुकाबले कई बदलाव किये गये हैं। वहीं मोटरसाइकिल के आगे के हिस्से में एक split all-LED हैडलैंप होगा जो यामाहा की सुपरस्पॉर्ट बाइकों की तरह होगा। यामाहा की नई बाइक में 321cc का इंजन होगा। बाइक में मोटर का आउटपुट 41hp और 29.6Nm होगा जो पावर जनरेट करने के लिए बेहतरीन है।
जानें बाइक की क्या है खासियत
इस बाइक में सिंगल डिस्क ब्रेक दोनों पहिये पर होगा। इसमें सुरक्षा के लिए डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) जुड़ा होगा जिससे ब्रेक ज्यादा बेहतर होगी। बाजार में Yamaha R3 का मुकाबला इस सेगमेंट की दूसरी बाइक जैसे KTM RC 390, Kawasaki Ninja 300 और Benelli 302R से रहेगा।
कंपनी XSR 155 को कर सकती लॉन्च
इसके बारे में और जानकारी 19 दिसंबर को होने वाले लॉन्च में ही पता चलेगी जब यामाहा अपने मिस्ट्री प्रोडक्ट को लॉन्च करेगी। इसके अलावा कंपनी XSR 155 को लॉन्च कर सकती है जो कंपनी की R15 V3 की तरह होगी, हालांकि इस बात की उम्मीद कम ही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications