नयी दिल्ली। साल 2019 खत्म को है। ऑटो सेक्टर के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा। वाहन कंपनियों की बिक्री में गिरावट देखी गयी। इन कंपनियों ने अपना उत्पादन भी घटाया। यहाँ तक कि कंपनियों ने उत्पादन घटाने के लिए कुछ महीनों में नॉन-वर्किंग यानी कामकाज न करने वाले दिन भी रखे। मगर फिर भी यह साल कई मामलों में ऑटो सेक्टर के लिए काफी खास रहा। बहुत सारी कंपिनयों ने 2019 में अपनी नयी कारें बाजार में उतारी। कुछ कारों को बाजार में हाथों-हाथ लिया गया। कई कंपनियों की एसयूवी कारों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। वहीं लोगों ने भी बहुत सारी कारों में दिलचस्पी दिखाते हुए गूगल पर उन्हें खूब सर्च किया। अब इन बहुत सारी कारों में 2019 में टॉप 10 गूगल की गयी कारों की लिस्ट सामने आयी है। 2019 में गूगल पर सबसे अधिक सर्च की जाने वाली कार रही मारुति सुजुकी की बलेनो। आइये जानते हैं और कौन-कौन सी कारें रही टॉप पर।

ह्यूंडई की वेन्यू का रहा दूसरा नंबर
मारुति की बलेनो के बाद दूसरी सबसे अधिक सर्च की जाने वाली कार रही ह्यूंडई वेन्यू। ह्यूंडई वेन्यू की कीमत 6.5 लाख रुपये से 11.1 लाख रुपये तक जाती है। इस सूची में तीसरे नंबर पर रही टोयोटा फॉर्च्यूनर। 27.8 लाख रुपये से 33.6 लाख रुपये तक कीमत वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर का फ्यूल टैंक 80 लीटर का है। वहीं 2019 में एमजी हेक्टर, जो देश की पहली कनेक्टेड एसयूवी है, चौथी सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली कार रही। इस लिस्ट में पांचवा नंबर है महिंद्रा एक्सयूवी 300 और छठा नंबर है किआ सेल्टॉस का। किआ सेल्टॉस की कीमत 17 रुपये तक जाती है।
होंडा सिविक ने बनायी लिस्ट में जगह
2019 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली कारों की लिस्ट में होंडा सिविक सातवें नंबर पर रही। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होंडा अपनी सिविक पर इस समय डिस्काउंट भी दे रही है। वहीं रेनॉल्ट ट्राइबर पर इस मामले में आठवें नंबर पर रही। 7 सीटों की क्षमता वाली रेनॉल्ट ट्राइबर की एक्स-शोरूम कीमत 4.95-6.63 लाख रुपये है। लिस्ट में ह्यूंडई ग्रैंड आई10 नौवें और टोयोटा ग्लैंजा दसवें नंबर पर रही। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2018 में भारत मे गूगल पर सबसे अधिक सर्च करने वाली कार होंडा अमेज रही थी।
यह भी पढ़ें - नये साल के लिए फाइनेंशियल तैयारी करते समय इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications