नयी दिल्ली। एक नये सर्वे के मुताबिक नये साल 2020 में रोजगार के काफी अवसर होंगे। MyHiringClub.com & Sarkari-Naukri.info Employment Trend Survey या एमएसईटीएस 2020 के मुताबिक 2020 में प्राइवेट सेक्टर में 7 लाख से अधिक रोजगार के अवसर होंगे। वहीं सैलेरी में भी 8 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावना जतायी गयी है। सर्वे के अनुसार अधिकतर कंपनियाँ अपनी भर्ती योजनाओं को लेकर आशावान हैं। एमएसईटीएस के सर्वे के मुताबिक प्राइवेट सेक्टर में 7 लाख से अधिक नये रोजगार के अवसर होंगे, जबकि सबसे इनमें सबसे अधिक योगदान स्टार्ट-अप्स का रह सकता है। एमएसईटीएस ने यह सर्वे 42 शहरों में 12 इंडस्ट्री सेक्टर की 4,278 कंपनियों के बीच किया है। सर्वे के मुताबिक 2020 में बोनस वृद्धि 10 फीसदी रह सकती है। जिन शहरों में ये सर्वे किया गया है उनमें बेंगलुरू, मुंबई, दिल्ली - एनसीआर, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद और पुणे शामिल हैं।

इन सेक्टरों में होंगे सबसे अधिक मौके
अलग-अलग सेक्टरों में देखें तो रिटेल और ई-कॉमर्स सेक्टर में सबसे अधिक 1.12 लाख जॉब्स के मौके होंगे। इसके बाद आईटी सेक्टर में 1,05,500, एफएमसीजी में 87,500, मैन्यूफैक्चरिंग में 87,500, बीएफएसआई में 59,700 और हेल्थकेयर में 98,300 नौकरियों के मौके बन सकते हैं। देश के अलग-अलग हिस्से देखें तो 2,15,400 नौकरियों के साथ दक्षिण भारत टॉप पर रह सकता है। इसके बाद 1,95,700 नौकरियों के अवसर के साथ उत्तर भारत दूसरे, 1,65,700 नौकरियों के साथ पश्चिम तीसरे और 1,25,800 नौकरियों के साथ पूर्व चौथे स्थान पर रह सकता है।
इन शहरों में अधिक मौके
एमएसईटीएस के सर्वे के अनुसार बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली और एनसीआर, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, अहमदाबाद और पुणे वे शहर हैं जिनमें 5,14,900 जॉब के मौके बनेंगे, जबकि रोजगार के अवसर टीयर 2 और टीयर 3 शहरों मे होंगे। 2020 में टेक्नोलॉजी या टेक्निकल स्किल अन्य स्किल की तुलना में अधिक मांग में रहेगा।
यह भी पढ़ें - मोदी सरकार के लिए खुशखबरी, जीएसटी कलेक्शन फिर 1 लाख करोड़ रुपये के पार
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications