Most Profitable Businesses: साल 2024 आने में अब बस कुछ ही दिन बचे रह गए हैं। ऐसो में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 2023 में कौन से ऐसे बिजनेस थे, जिन्होंने जबरदस्त परफॉर्म किया है और उनका रेवेन्यू भी बेहतर रहा है। हालांकि बिजनेस में किसी भी चीज की गारंटी नहीं दी जा सकती है। कभी अच्छी खासी चल रही कंपनी को नुकसान हो जाता है, तो कभी-कभी ऐसे व्यापार हमें सबसे ज्यादा फायदा दे देते हैं जिनसे उम्मीद नहीं होती है।
नया बिजनेस करना चाहते हैं तो मार्केट की डिमांड, इंडस्ट्री के रुझान, ऑपरेशन कॉस्ट और उससे मिलने वाले प्रॉफिट मार्जिन इन सबको देखते हुए नया बिजनेस शुरू करना चाहिए। आज हम आपको कुछ ऐसे बिजनेस के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने साल 2023 में बहुत ही ज्यादा बेहतर परफॉर्मेंस दी है और साल 2024 में आप इन्हें अपनी लोकेशन और अपने बजट के हिसाब से शुरू कर सकते हैं। 
कप केक का बिजनेस हो सकता है एक बेहतरीन ऑप्शन
आपको बताते चलें कि कप केक का बिजनेस देखने में भले छोटा हो लेकिन बीते दिनों इसकी डिमांड जबरदस्त रही है। मीडिया द्वारा जारी की गई एक जानकारी के मुताबिक साल 2019 में कप केक का बिजनेस 42.9 बिलियन डॉलर का रहा था, उसके बाद से इस बिजनेस में सालाना 3.3 प्रतिशत तक की ग्रोथ रिकॉर्ड की है। इस बिजनेस की बेहतरीन बात यह है कि इसे बड़ी आसानी से कहीं भी खोला जा सकता है और आपको इसमें ज्यादा लागत लगाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है।
स्पोर्ट्स आइटम शॉप
एक रिपोर्ट के मुताबिक स्पोर्ट्स आइटम या स्पोर्ट्स मेमोरेबिलिया मार्केट की वैल्यू इस समय 26.1 बिलियन डॉलर की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2032 तक यह बढ़कर 227.2 बिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है। इसलिए अगर आप ऐसा कोई बिजनेस शुरू करते हैं, तो आपको जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। इसके तहत आप किसी भी स्पोर्ट्स मोमेंट की रिप्लिका या वैसे ही चीज खरीद कर उसे महंगे दामों पर बेच सकते हैं। आप थोक विक्रेताओं, नीलामी, संपत्ति बिक्री, विज्ञापनों और यहां तक कि ऑनलाइन से भी यादगार वस्तुएं खरीद सकते हैं। हालांकि आपको यह ध्यान रखना होगा कि यदि आप कोई साइन कीया हुआ यादगार स्पोर्ट्स आइटम खरीद रहे हैं, तो वह ओरिजिनल हो। इसके लिए आपको ऑटोग्राफ ऑथेंटिकेर्स से बात करनी चाहिए।
ब्राइडल गाउन और एक्सेसरीज
ब्राइडल गाउन का बिजनेस एक ऐसा व्यवसाय है, जो भारत ही नहीं पूरे दुनिया में कहीं भी चल सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्राइडल इंडस्ट्री 4.4 प्रतिशत की दर से हर साल बढ़ रही है। साल 2027 तक यह इंडस्ट्री 79.8 बिलियन डॉलर की हो जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आजकल ऐसे प्रोडक्ट को लोग ऑनलाइन जरूर खरीद रहे हैं। हालांकि एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी भी 85 प्रतिशत ब्राइड अपने गाउन को शॉपिंग स्टोर में ही जाकर खरीदती हैं। आपको बता दें कि भारत में ब्राइडल गाउन का बिजनेस बेहतरीन तरीके से चल सकता है।
फूड ट्रक बिजनेस कर सकता है बेहतर कमाई
दुनिया के कई हिस्सों में फूड ट्रक का बिजनेस सालाना 7.9 प्रतिशत के जबरदस्त रेट के साथ ग्रो कर रहा है। इस समय इस बिजनेस की मार्केट वैल्यू करीब 1.4 बिलियन डॉलर की है। आप चाहे तो अपना कोई एक फूड ट्रक बिजनेस आसानी से डाल सकते हैं लेकिन इसके लिए शुरूआत में थोड़ी इन्वेस्टमेंट जरूर लगती है। अगर आप इस बिजनेस को कहीं भी चलाते हैं और फेमस हो जाते हैं तो आप सालाना लाखों रुपए बड़ी आसानी से कमा सकते हैं और फिर आप अपने बिजनेस को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं।
ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट
अगर आपके पास कोई पुराना और खूबसूरत घर है, तो आप बेड एंड ब्रेकफास्ट बिजनेस बहुत आसानी से शुरू कर सकते हैं। अमेरिका में इस बिजनेस की कुल कीमत अभी 2 बिलियन डॉलर की है।अमेरिका के ब्यूरो आफ लेबर स्टैटिसटिक्स के मुताबिक यह जानकारी मिली है। कोरोना काल के दौरान इस इंडस्ट्री पर भी असर पड़ा था, लेकिन फिर भी इसकी नॉर्मल ग्रोथ रेट 3.8 प्रतिशत पर साल की है। इसके लिए आपका घर किसी ऐसी जगह पर होना चाहिए जहां अक्सर टूरिस्ट आते हैं। चूंकि आपका घर पहले से बना हुआ है, इसमें ज्यादा इन्वेस्ट करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी आसानी से इससे अच्छा खासा पैसा कमा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications