नयी दिल्ली। यस बैंक ने ऐलान किया है कि उसने अपने बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही प्रशांत कुमार बैंक के नये एमडी और सीईओ होंगे। वे 26 मार्च से यस बैंक में अपना चार्ज संभालेंगे। कुमार एसबीआई के पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी और उप प्रबंध निदेशक रह चुके हैं। इस समय वे आरबीआई की तरफ से नियुक्त किये गये एडमिनिस्ट्रेटर के रूप में संकट में चल रहे यस बैंक की देखरेख कर रहे हैं। यस बैंक के नये बोर्ड में पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व गैर-कार्यकारी अध्यक्ष सुनील मेहता बतौर गैर कार्यकारी अध्यक्ष शामिल होंगे, जबकि महेश कृष्णमूर्ति और अतुल भेड़ा गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में शामिल होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसबीआई को यस बैंक के निदेशक मंडल में दो निदेशकों को नॉमिनेट करने का अधिकार होगा। यस बैंक के मामले, व्यवसाय और संपत्ति का प्रबंधन भी इस समय कुमार ही संभाल रहे हैं।

यस बैंक पर 6 मार्च से है पाबंदियां
यस बैंक की खराब हालत को देखते हुए आरबीआई ने इसी महीने की 6 तारीख को इस पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी थीं। इससे ग्राहकों को भी परेशानी हुई, क्योंकि उनके लिए 50000 रुपये की निकासी सीमा तय कर दी गयी थी। पर इसे बचाने के लिए आरबीआई ने एक योजना पेश की, जिसके तहत एसबीआई 7250 करोड़ रुपये के निवेश से इसकी 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस और कोटक महिंद्रा बैंक भी यस बैंक में निवेश करेंगे।
हटने वाली हैं पाबंदियां
यस बैंक पर लगी पाबंदियां कल से हटने जा रही हैं। यस बैंक की सभी सेवाएं 18 मार्च शाम 6 बजे से शुरू हो जायेंगी। यस बैंक के ग्राहक 19 मार्च से सभी बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। यस बैंक ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी और फिर बाद में आरबीआई गवर्नर ने भी इसकी पुष्टि की। यस बैंक के अनुसार हम बुधवार 18 मार्च 2020 को शाम 6 बजे से पूर्ण बैंकिंग सेवाओं को फिर से शुरू करेंगे। आप मार्च 19 2020 से यस बैंक की 1,132 शाखाओं में से किसी में भी बैंकिंग समय के दौरान जाकर की सभी सर्विस ले सकेंगे।
यह भी पढ़ें - RBI Governor : फिलहाल रेपो रेट में कटौती नहीं, यस बैंक और कोरोनावायरस पर रहेगा ध्यान
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications