नई दिल्ली, अप्रैल 30। निजी क्षेत्र के बैंक यस बैंक को मार्च तिमाही में रिकॉर्ड तोड़ नुकसान हुआ है। वित्तीय वर्ष 2021 की चौथी तिमाही में यस बैंक का नुकसान उम्मीद से ज्यादा से ज्यादा बढ़कर 3,787.75 करोड़ रुपये का रहा है। यस बैंक को यह नुकसान लोन लॉस प्रोविजनिंग और नेट इंटरेस्ट इनकम घटने के कारण हुआ है। वहीं 1 साल इस तिमाही में यस बैंक को 3,668.33 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

ये हैं आंकड़े
चालू वित्तीय वर्ष की मार्च तिमाही में यस बैंक की इंटरेस्ट इनकम 22.5 फीसदी घटकर 986.7 करोड़ रुपये रह गई है। 1 साल पहले मार्च तिमाही में यस बैंक की यह इनकम 1,273.70 करोड़ रुपये थी। वहीं साल-दर-साल आधार पर बैंक का लोन 2.7 फीसदी घटकर 1.66 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है। इस दौरान यस बैंक की नेट इंटरेस्ट मार्जिन साल दर साल आधार पर 0.30 फीसदी घटकर 1.6 फीसदी के स्तर पर आ गई है।
यस बैंक के डिपॉजिट में हुई बढ़त
इसके उलट मार्च तिमाही के दौरान यस बैंक के डिपॉजिट में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। यस बैंक का डिपॉजिट चौथी तिमाही में 54.7 फीसदी बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।
अनुमान से कमजोर हैं यस बैंक के वित्तीय परिणाम
यस बैंक के वित्तीय परिणाम जानकारों की उम्मीद से खराब रहे हैं। वित्तीय मामलों के जानकारों ने आशा जताई थी कि यस बैंक का नुकसान 1076.5 करोड़ रुपये के हो सकता हे। लेकिन यह नुकसान 3,787.75 करोड़ रुपये का रहा है। वहीं उम्मीद थी कि यस बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम 1,937.8 करोड़ रुपये रह सकती है, लेकिन यह 986.7 करोड़ रुपये ही रही।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications