Yes Bank Share Price: आज एचडीएफसी ग्रुप और आरबीआई की एक खबर से शेयर बाजार में भारी हलचल है। आज सुबह सुबह एक खबर आई की आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक समूह को 5 बैंकों में हिस्सेदारी बढ़ाने की इजाजत दे दी है। एचडीएफसी बैंक ने इस बात की जानकारी एक नियामक फाइलिंग में देते हुए कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने समूह को इंडसइंड बैंक, यस बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के अलावा बंधन बैंक में 9.5 प्रतिशत तक हिस्सेदारी हासिल करने की अनुमति दी है।
इस नियामक फाइलिंग में बताया गया है कि हिस्सेदारी खरीदने की समय सीमा इस मंजूरी एक साल तक के लिए है। यह हिस्सेदारी एचडीएफसी समूह कंपनियां एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी), एचडीएफसी एर्गो और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस खरीदेंगीं। इस खरीद को एचडीएफसी समूह को एक साल के अंदर पूरी करनी होगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो आरबीआई की यह परमीशन अपने आप ही रद हो जाएगी।

इस सुबह इस खबर के आते ही यस बैंक का शेयर सीधे उड़ान भरने लगा। यह आज एनएसई पर शुरुआती कारोबार में 13 प्रतिशत तक बढ़ गया। आज सुबह 10:40 बजे, यस बैंक का स्टॉक 9.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 25 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
यस बैंक का शेयर इस वक्त निवेशकों का चहेता बना हुआ है। कम रेट और अच्छा भविष्य दिखने के कारण इसमें काफी ज्यादा ट्रेड होती है। यस बैंक के शेयर वैल्यू 2 रुपये है। यस बैंक के शेयर में इस वक्त 10 फीसदी का फिल्टर है। यानी यस बैंक का शेयर एक दिन में 10 फीसदी से ज्यादा ऊपर या नीचे नहीं जा सकता है।
जानिए यस बैंक के शेयर का रिटर्न
यस बैंक के शेयर ने एक हफ्ते के दौरान करीब 5.86 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
यस बैंक के शेयर ने एक माह के दौरान करीब 5.42 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
यस बैंक के शेयर ने तीन माह के दौरान करीब 51.50 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
यस बैंक के शेयर ने एक जनवरी 2024 से लेकर आज तक करीब 17.95 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
यस बैंक के शेयर ने एक साल के दौरान करीब 51.95 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
यस बैंक के शेयर ने 3 साल के दौरान करीब 49.70 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
जहां तक यस बैंक के शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात है तो 100 फीसदी हिस्सेदारी जनता के पास है। इसमें से एलआईसी के पास 4.34 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं एसबीआई के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम (एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक बैंक सहित) के पास 37.23 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा, एचडीएफसी एएमसी की आईसीआईसीआई बैंक में 3.43 प्रतिशत हिस्सेदारी और एक्सिस बैंक में 2.57 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
जहां तक एचडीएफसी समूह अन्य कंपनियों में हिस्सेदारी की बात है तो इंडसइंड बैंक का शेयरहोल्डिंग पैटर्न इस प्रकार है। प्रमोटर इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड और इंडसइंड लिमिटेड के पास बैंक में 16.45 प्रतिशत हिस्सेदारी है। दिसंबर 2023 तक म्यूचुअल फंड के पास बैंक में संयुक्त 15.63 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि एलआईसी सहित बीमा कंपनियों के पास 7.04 प्रतिशत हिस्सेदारी है। दिसंबर तिमाही तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के पास कुल मिलाकर 38.24 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
जानिए कैसे रहे थे यस बैंक के रिजल्ट
Q3FY24 में, यस बैंक ने पिछले वित्त वर्ष के 51.5 करोड़ रुपये से शुद्ध लाभ में 349.7 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 231.6 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की। इसी अवधि में परिचालन लाभ 5.4 प्रतिशत बढ़कर 864 करोड़ रुपये हो गया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications