नई दिल्ली। शेयर बाजार में कभी भी कुछ भी हो सकता है। ऐसा ही आज तब देखने को मिला जब यस बैंक के शेयर में सुबह ट्रेडिंग शुरू हुई। कल यानी 5 मार्च 2020 को आरबीआई ने यस बैंक के बोर्ड को सस्पेंड कर दिया था और प्रशासक की नियुक्ति कर दी थी। इसके अलावा बैंक के ग्राहकों के पैसे निकालने पर नए नियम भी लागू कर दिए थे। इन खबरें के बीच कल करीब 37 रुपये के स्तर पर बंद हुआ यस बैंक का शेयर आज करीब 33 रुपये के स्तर पर खुला और मिनटों में 6 रुपये तक गोता लगा गया। इससे मिनटों में निवेशकों के अरबों रुपये डूब गए।
क्या है आरबीआई का आदेश
यस बैंक पर आरबीआई ने सख्त फैसला लिया है। देश के इस पांचवें बड़े बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कई पाबंदियां लगा दी हैं। इनके तहत ग्राहक अब अपने यस बैंक के खाते से 3 अप्रैल 2020 तक 50,000 रुपये से ज्यादा नहीं निकाल सकेंगे। इसके अलावा आरबीआई ने यस बैंक के बोर्ड को भी सस्पेंड कर दिया है। आरबीआई ने बैंक के संचालन के लिए एसबीआई के पूर्व सीएफओ प्रशांत कुमार को प्रशासक नियुक्त किया है।
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
आरबीआई का यह आदेश आज से यानी 5 मार्च 2020 की शाम 6 बजे से प्रभावी हो गया है, और फिलहाल यह 3 अप्रैल 2020 तक प्रभावी रहेगा। बैंक का नियंत्रण भारतीय स्टेट बैंक के नेतृत्व में वित्तीय संस्थानों के एक समूह के हाथ में देने की तैयारी की गई है। आरबीआई ने देर शाम जारी बयान में कहा कि यस बैंक के निदेशक मंडल को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) प्रशांत कुमार को यस बैंक का प्रशासक नियुक्त किया गया है।
कैसे लूटे निवेशक
आज सुबह जैसे ही शेयर बाजार खुला लोगों ने यस बैंक के शेयर को बेचने की कोशिश की। एक साथ भारी बेचने के आर्डर के बीच यस बैंक का शेयर मिनटों में निफ्टी में 5.65 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। बैंक के शेयर ने शुरुआती सेंकेंड में करीब 33.15 रुपये का उच्चतम का स्तर बनाया था। जिस तेजी से यस बैंक का शेयर नीचे गया, उससे ज्यादातर निवेशक अपने शेयर बेच नहीं पाए और लुटा हुआ महसूस कर रहे हैं।
जमकर हो रही ट्रेडिंग
दोहपर करीब 12 बजे तक एनएसई में यस बैंक के करीब 40 करोड़ शेयरों की ट्रेडिंग हो चुकी थी। यह सामान्य ट्रेडिंग से कई गुना ज्यादा है। वहीं यस बैंक के शेयर का दोहपर 12 बजे तक जहां उच्चतम रेट 33.15 रुपये रहा है, वहीं न्यूनतम रेट 5.65 रुपये रहा है। जहां एक साल के उच्चतम और न्यूनतम रेट की बात है, तो जहां न्यूनतम रेट आज का 5.65 रुपये है, वहीं उच्चतम रेट 286 रुपये है। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि निवेशक एक साल में कितना लुटा है।
More From GoodReturns

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: 12 अप्रैल को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications