नयी दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान लोगों के सामने पैसों की दिक्कत आ रही है। ऐसे संकट में अचानक पैसों की जरूरत के लिए इमरजेंसी फंड बना कर रखना बेहतर होता है। अगर आपके पास ऐसा कोई फंड नहीं है और आपको पैसों की जरूरत आ गई है तो एक तरीका है जिससे आप अपनी जरूरत पूरी कर सकते हैं। अगर आपके पास एफडी है तो आपको यस बैंक ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी दे सकता है। जी हां आपको अपनी एफडी भी नहीं तुड़वानी होगी और आपकी अपनी जरूरत के लिए पैसे भी मिल जाएंगे। यस बैंक ने ये सुविधा अपने डिजिटल चैनलों से शुरू की है। आइये जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

इन्हें मिलेगा फायदा
यस बैंक ने अपने डिजिटल चैनलों, यस मोबाइल और यस रोबोट, के माध्यम से एफडी पर ओवरड्राफ्ट सुविधा (शॉर्ट टर्म लोन) शुरू करने की घोषणा की है। बैंक के अनुसार इस फैसिलिटी से ग्राहक तीन आसान स्टेप्स में घर बैठे फौरन ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। सिंगल होल्डिंग बचत खाते वाले व्यक्तिगत ग्राहक 50,000 रुपये की न्यूनतम और 1 करोड़ रुपये की अधिकतम एफडी पर इस सुविधा का लाभ मिल सकता है। एफडी की अवधि कम से कम 181 दिन होनी चाहिए। आपको एफडी मूल्य की 90 फीसदी तक का ओवरड्राफ्ट मिल सकता है।
कितना होगी ब्याज दर
इस ओवरड्राफ्ट पर ब्याज दर एफडी की दर से 2 फीसदी अधिक होगी। हालांकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह एफडी दर से 1 फीसदी अधिक होगी। यस बैंक के मुताबिक ग्राहकों के बेनेफिट के लिए ओवरड्राफ्ट के मामले में कोई ईएमआई नहीं होगी और इसका भुगतान एक बार में किया जा सकता है। इसके अलावा बैंक कोई प्रोसेसिंग शुल्क नहीं लेगा और किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदन किए जाने के एक दिन बाद बैंक की तरफ से ओवरड्राफ्ट सीमा को मंजूरी दी जाएगी।
ऐसे करें आवेदन
ओवरड्राफ्ट सुविधा का लाभ उठाने के लिए बैंक के ग्राहक यस रोबोट या यस मोबाइल एप्लिकेशन में लॉग इन कर सकते हैं। इसके बाद पात्र (Eligible) एफडी चुनने के लिए 'पूर्व-स्वीकृत ऑफ़र' या 'विशेष ऑफ़र' पर क्लिक करें। फिर राशि की पुष्टि करें और आवेदन सबमिट करें। आवेदन सबमित करने पर अगले दिन ओवरड्राफ्ट सीमा को मंजूरी दी जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications