Yes Bank : निजी क्षेत्र के दिग्गज बैंक यस बैंक ने शनिवार को अपने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। बैंक का नेट प्राॅफिट जून तिमाही में सालाना आधार पर 10.26 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 342.52 करोड़ रु पर पहुंच गया।
बैंक का ग्रास एनपीए अनुपात क्रमिक रूप से 20 आधार अंक गिरकर 2 फीसदी हो गया लेकिन नेट एनपीए तिमाही आधार पर 20 आधार अंक बढ़कर 1 फीसदी हो गया। इसका नेट इंट्रेस्ट इनकम एक वर्ष पहले से 8.1 फीसदी बढ़कर 1,999.6 करोड़ रुपये हो गया।

तिमाही के दौरान एनआईएम में सालाना आधार पर 10 बीपीएस बढ़कर 2.5 प्रतिशत हो गया। वार्षिक आधार पर नेट एडवांस 7.4 फीसदी की तेजी के साठ 2,00,204 करोड़ रुपये हो गई। जबकि, कुल जमा की बात करें तो फिर यह वार्षिक आधार पर 13.5 प्रतिशत बढ़कर 219,369 करोड़ रुपये हो गई।
यस बैंक के एमडी और सीईओ प्रशांत कुमार ने जून तिमाही को एक रणनीतिक तिमाही बताते हुए कहा कि
बैलेंस शीट की ग्रैन्युलैरिटी की तेजी जारी रही। इसने ऑपरेटिंग और क्रेडिट लागत को कंट्रोल करते हुए शुल्क आय में मजबूत वृद्धि प्रदान की।
सीईओ की तरफ से कहा गया है कि बैंक का ध्यान अब फ्रैंचाइजी में लाभप्रदता में सुधार करने की दिशा में बेहतरी की तरफ ध्यान केंद्रित करना है।
उन्होंने कहा कि आने वाली तिमाहियों में चीजों पर काम करेंगे जो गति को और तेज करते हैं। जैसे कि एनआईएमएस और सीएएसए अनुपात को बेहतर करना। विरासत पीएसएल जरूरतों के ड्रैग को कम करना।
उन्होंने कहा कि लोन बुक ग्रैन्युलैरिटी में बेहतर सुधार हुआ क्योंकि रिटेल एडवांस मिक्स की हिस्सेदारी तिमाही के आधार पर 38.6 प्रतिशत से बढ़कर 47.2 प्रतिशत हो गई है। लोन बुक में अब 14 प्रतिशत एसएमई, 14 प्रतिशत मध्यम कॉर्पोरेट और 25 प्रतिशत कॉर्पोरेट शामिल हैं।
शुक्रवार 21 जुलाई 2023 को बीएसई पर यस बैंक के शेयर 1.86 प्रतिशत की तेजी के साथ 18.06 रुपये पर बंद हुए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications