Trade Setup For Today: एशियाई शेयर बाजारों मिश्रित प्रदर्शन के कारण भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को सपाट से मामूली गिरावट के साथ खुल सकते हैं। कारोबारी अमेरिकी जॉब डेटा का इंतजार कर रहे हैं, इससे आगामी फेड नीति दृष्टिकोण के लिए कुछ स्पष्टता मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, निवेशक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि पर प्रतिक्रिया देंगे जो QFY24 में 7.8% तक पहुंच गई। उधर शुरुआती घंटों में गिफ्ट निफ्टी भी लाल निशान में कारोबार कर रहा था।
गिफ्ट निफ्टी, जिसे पहले एसजीएक्स निफ्टी के नाम से जाना जाता था, शुक्रवार सुबह 6.59 बजे 15.5 अंक या 0.08% की गिरावट के साथ 19,413.5 अंक पर कारोबार कर रहा था। सूचकांक 19,429 अंक पर खुला और इंट्राडे में क्रमशः 19,429 अंक से 19,391.5 अंक के उच्च और निम्न दायरे में कारोबार किया।

वहीं शुरुआती कारोबार में, वॉल स्ट्रीट के रात भर के प्रदर्शन में कुछ नरमी को देखते हुए एशियाई शेयरों में मिश्रित कारोबार हुआ। जापान का निक्केई-225 167.55 अंक उछल गया और दक्षिण कोरिया का KOSPI सूचकांक 0.2% बढ़ गया, हालाँकि, ऑस्ट्रेलिया का ASX-200 में 0.4% गिर गया है।
इसके अलावा, कल रात डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 168.33 अंक गिर गया और एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.16% गिरावट के साथ बंद हुआ। हालाँकि, टेक-हेवी नैस्डैक कंपोजिट ने अपने समकक्षों से बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन इसमें केवल 0.11% की मामूली बढ़त रही।
वहीं कल सेंसेक्स 255.84 अंक या 0.39% की गिरावट के साथ 64,831.41 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी-50 93.65 अंक या 0.48% की गिरावट के साथ 19,253.80 अंक पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी 243.45 अंक टूटा।
Friday's Trade Guide:
प्रभुदास लीलाधर की तकनीकी अनुसंधान उपाध्यक्ष वैशाली पारेख को उम्मीद है कि शुक्रवार के कारोबार के दौरान निफ्टी स्पॉट इंडेक्स को 19,100/19,050 अंक के आसपास समर्थन मिलेगा, जबकि प्रतिरोध 19,400/19,450 अंक पर देखा जा सकता है। इसके अलावा, बैंक निफ्टी स्पॉट इंडेक्स को 43,700/43,650 अंक की रेंज में समर्थन मिलने की संभावना है और प्रतिरोध 44,400/44,450 अंक के बीच देखा जा सकता है।
आज के इंट्राडे शेयर:
पारेख ने शुक्रवार को इंट्राडे ट्रेड के लिए 3 शेयरों की सिफारिश की है: -
- रेमंड को 2,120 रुपये के लक्ष्य के लिए 1,975 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 1,999 रुपये पर खरीदें।
- सोना बीएलडब्ल्यू प्रिसिजन फोर्जिंग्स को 595.60 रुपये पर खरीदें और 627 रुपये के लक्ष्य के लिए 587 रुपये का स्टॉप लॉस लगाएं।
- मिधानी को 435 रुपये के लक्ष्य के लिए 403 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ 410.55 रुपये पर खरीदें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications