MP: राज्य सरकार अनुसूचित जनजाति वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना चला रही है। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार जो लोग खुद का कारोबार शुरू करना चाहते है उन लोगों को कम ब्याज दरों में लोन मुहैया कराती है। आज हम आपको इस योजना में आवेदन की प्रक्रिया बताने जा रहे है तो फिर आइए जानते हैं इसके बारे में।
इस योजना के तहत सरकार की तरफ से सभी प्रकार के स्वरोजगार हेतु 10 हजार रु से 1 लाख रु तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। योजना के अंतर्गत बैंक से टर्म तथा वर्किंग कैपिटल लोन पर वार्षिक 7 प्रतिशत की दर से 5 वर्षों के लिए नियमित लोन भुगतान की शर्त पर अनुदान दिया जाएगा।

टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक का अनुसूचित जन जाति वर्ग का होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदक का प्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है। इस योजना में पात्र होने के लिए आवेदक की आयु 18 से 55 साल के बीच होना जरूरी है।
टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में आवेदन करने के लिए प्राजेक्ट का कोटेशन, किरायानामा, बैंक का पासबुक, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, मोबाइल नंबर, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, फोटोग्राफ, समग्र आईडी, प्रोजेक्ट रिपोर्ट आदि डाक्यूमेंट की जरूरत होगी।
इस तरह करें आवेदन
इसके लिए आपको सबसे पहले टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं यह पर प्रोफाइल पर क्लिक करें जहां पर आपके सामने एक फॉर्म ओपन होगा। यह पर सभी डिटेल को भरकर नेक्स्ट पर क्लिक करें।
इसके बाद कन्फर्म प्रोफाइल डिटेल पेज ओपन होगा। यह जन्मतिथि तथा मोबाइल नंबर पुन: भरकर प्रोफाइल बनायें बटन पर क्लिक करना होगा। फिर ओटीपी दर्ज करने ऑप्शन आएगा। यह पर आपको मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा। इसके बाद आप लॉगिन हो जायेंगे।
इसके बाद आपको आधार ई-केवाईसी कर लेना है। इसके बाद आपको लोन के लिए आवेदन करें वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है। यह नवीन आवेदन करें विकल्प पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद आपको सहमति के लिए एक चेक बॉक्स पर क्लिक करने के बाद सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको योजना का प्रकार का चयन करना होगा और आपके बैंक डिटेल को भरकर सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा।
अब आपको अगले पेज में दिखाई दे रही जानकारी को चेक करना है और इसके बाद आपको सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा। नए पेज पर आपको कारोबार से जुड़ी ही जानकारी भरना होगा और सेव एंड नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना होगा।
जानकारी को भरने के बाद आपको जरूरी मांगे गए डाक्यूमेंट को भी अपलोड करना होगा और भुगतान के मोड का चयन करना होगा। इसके बाद आपको सब्मिट कर देना है फिर आपको शुल्क का भुगतान कर देना है। इस प्रकार आप इस योजना में आसानी से आवेदन कर पाएंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications