Loan On LIC Policy: अगर आपको किसी कारण पैसों की जरूरत पड़ जाए या कोई दूसरा काम करना हो तो आपको किसी न किसी से उधार ही लेना पड़ता है या फिर आजकल पर्सनल लोन का विकल्प भी आ गया है, जिसे अक्सर लोग ले ही लेते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि पर्सनल लोन पास करने में ज्यादा झंझट नहीं होती है और यह काम काफी जल्दी हो जाता है। लेकिन एक ऐसा भी तरीका है जिसमें बिना इन सभी झंझट के आपको बड़ी आसानी से लोन मिल जाता है। इसमें पर्सनल लोन की तरह अच्छे सिबिल स्कोर की झंझट का सामना भी नहीं करना पड़ता है, यह लोन बिना सिबिल स्कोर देखे ही पास कर दिया जाता है। आज हम आपको इस तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।
आप नहीं जानते हैं तो जान लीजिए कि अगर आपके पास लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन यानी एलआईसी की पॉलिसी है, तो आप बड़ी आसानी से उस पर लोन ले सकते हैं। यह लोन आपके लिए एक बेहतर विकल्प इसलिए भी बन जाता है, क्योंकि यह आमतौर पर पर्सनल लोन के मुकाबले सस्ता हो सकता है। इतना ही नहीं यह लोन आपके बिना किसी सिबिल स्कोर की झंझट के आपकी पॉलिसी पर आसानी से मिल जाता है।

इस लोन के रीपेमेंट में भी कोई दिक्कत नहीं आती है। बैंक द्वारा दिए गए लोन की तरह एलआईसी पॉलिसी पर लिए गए लोन में हर महीने पॉलिसी चुकाने की झंझट भी नहीं रहती है। हालांकि पैसे देने में जितनी देर करेंगे ब्याज उतना बढ़ता रहेगा। इसमें एक और फायदा भी है कि अगर आप लोन की रकम नहीं चुका पाते हैं तो, पॉलिसी के मैच्योर हो जाने पर ब्याज सहित कर्ज का पैसा निकाल लिया जाता है, उसके बाद जो भी अमाउंट बचता है वह पॉलिसी होल्डर को वापस दे दिया जाता है।
आपको बताते चलें कि एलआईसी बीमा पॉलिसी पर लिए गए लोन को सीक्योर लोन कहा जाता है। जिसके भी पास एलआईसी की पॉलिसी है वह इस लोन को ले सकता है। इसे कोई भी 18 साल से ऊपर का व्यक्ति ले सकता है। इसके साथ ही उसे पॉलिसी का 3 साल तक का एनुअल प्रीमियम जमा होना चाहिए, तभी आपको लोन मिल सकता है।
आपको बताते चलें कि जितनी आपकी एलआईसी पॉलिसी कि सरेंडर वैल्यू होगी आपको उतना ही लोन ऑफर किया जाएगा। आमतौर पर लोन अमाउंट, पॉलिसी वैल्यू का 90 प्रतिशत तक होता है। लेकिन पेड अप पॉलिसी में यह वैल्यू घटकर 85 प्रतिशत तक ही रह जाती है।
एलआईसी पॉलिसी से लोन लेने के लिए अप्लाई करना काफी आसान है। आपकी सहूलियत के लिए यह प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से की जा सकती है। इसे पूरा करने के कुछ जरूरी नियम होते हैं और आपको कुछ जानकारियां भी देनी पड़ती हैं।
अगर आप ऑनलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो आपको एलआईसी ई-सर्विस के लिए अप्लाई करना होगा। अगर आपने पहले से ही अप्लाई किया हुआ है, तो फिर आप डायरेक्ट अकाउंट में लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद आपको वहां पर यह चेक करना होगा कि आप पॉलिसी लेने के योग्य है या नहीं यदि आप योग्य है तो आप अपने हिसाब से ब्याज दरें और लोन का अमाउंट देखकर सबमिट पर क्लिक करें और फिर आपको अपने केवाईसी डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन अपलोड करना होगा।
वही ऑफलाइन तरीके से लोन लेने के लिए आपको पास के एलआईसी कार्यालय में जाना होगा। एलआईसी ऑफिस में आप अपने केवाईसी डॉक्यूमेंट के साथ लोन लेने के लिए आवेदन डाल सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications