नयी दिल्ली। रिजर्व बैंक की कर्मचारी यूनियनों ने सरकार से 10 लाख रुपये तक के बैंक डिपॉजिट पर इंश्योरेंस कवर की माँग की है। मौजूदा समय में 1 लाख रुपये की ही बैंक में जमा राशि पर कवर मिलता है। बता दें कि किसी बैंक के डूबने पर उसके ग्राहकों को प्रति अकाउंट अधिकतम 1 लाख रुपये ही मिलते हैं, मगर अब इन यूनियनों ने इस राशि को 1 लाख रुपये से बढ़ा कर 10 लाख रुपये करने की माँग की है। इससे पहले मई 1993 में बैंक डिपॉजिट इंश्योरेंस कवर बढ़ाया गया था। इसे दोबारा बढ़ाने की मांग पंजाब ऐंड महाराष्ट्र कोऑपरेटिव बैंक में सामने आये संकट के बाद की गयी है। अखिल भारतीय रिजर्व बैंक कर्मचारी संघ ने कहा है कि हमने पहले बीमित जमा कवर को कम से कम 10 लाख रुपये तक बढ़ाने का सुझाव दिया था, जिसमें किसी व्यक्ति की सभी तरह की जमा राशि कवर होगी। बैंक कर्मचारी संघ ने अपनी मांग दोहराते हुए सरकार से विचार करने का आग्रह किया है।

क्या है सरकार का रुख
हाल ही में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस मामले में सरकार का रुख साफ करते हुए कहा था कि सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में ही बैंक डिपॉजिट पर बीमा कवर बढ़ाने के लिए विधेयक पेश करेगी। सीतारमण ने बताया था कि बैंक में जमा राशि पर बीमा कवर को मौजूद 1 लाख रुपये की सीमा से बढ़ाया जायेगा। मगर वित्त मंत्री ने इस बात की घोषणा नहीं की कि इस राशि को कितना बढ़ाया जायेगा। वहीं बैंक कर्मचारी संघ के मुताबिक 10 लाख रुपये की प्रस्तावित कवर राशि करीब 14,000 डॉलर के बराबर है, जो अब भी कई देशों की तुलना में कम है। एसबीआई रिसर्च की हालिया रिपोर्ट के अनुसार 1 लाख रुपये का कवर दुनिया में सबसे कम में से एक है। ब्राजील में यह 42 लाख रुपये और रूस में 12 लाख रुपये है।
जनता को होगा फायदा
गौरतलब है कि वर्तमान में हर बैंक के ग्राहक को उस बैंक की दिवालिा या किसी वजह से उसका लाइसेंस रद्द होने की स्थिति में उसकी कुल जमा पर ज्यादा से ज्यादा 1 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा। यानी किसी के खाते में 1 लाख रुपये या इससे कम हैं तो उसे पूरी रकम मिल जायेगी। मगर यदि यह राशि 1 लाख रुपये से ज्यादा है तो बैंक के डूबने की स्थिति में उसे 1 लाख रुपये ही मिलेंगे। उदाहरण के लिए किसी के 2 लाख रुपये बैंक में जमा हैं और बैंक बंद होने की कगार पर हो तो उसे 1 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि 1 लाख रुपये का सीधा घाटा होगा। यानी बैंक कर्मचारी यूनियन की माँग पूरी होने से आपकी अधिक पूँजी बैंक में सुरक्षित रहेगी।
यह भी पढ़ें - एटीएम या क्रेडिट कार्ड खोने के बाद सबसे पहले क्या करें, जानें यहां
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications