नयी दिल्ली। क्या हो अगर आपको 1 करोड़ रुपये किसी बैग में पड़े हुए मिल जाएं? क्या आप उन्हें उनके मालिक तक पहुंचाएंगे? दरअसल ऐसा ही एक वाकया सामने आया है। 19 वर्षीय एक युवक को एक बैग में 1 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिली। मामला अमेरिका का है, जहां एक युवक अपने बैंक में पैसे डालने गया था तभी उसे एक प्लास्टिक बैग में 1 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली। आइए जानते हैं फिर क्या हुआ।
न्यू मैक्सिको का है मामला
उन्नीस वर्षीय जोस नुनेज़ रोमानिज़, अमेरिका के अल्बुकर्क के निवासी हैं। जब वे अपने बैंक में पैसे डालने गए तो उन्हें एटीएम के पास एक प्लास्टिक बैग में 135,000 डॉलर मिले, जो भारतीय मुद्रा में 1 करोड़ रुपये से ज्याद हैं। मगर इसके बाद उन्होंने जो किया उससे न्यू मैक्सिको में उनकी काफी तारीफ हो रही। नुनेज ने सीधे अल्बुकर्क पुलिस को बुलाया। जब स्थानीय पुलिस के दो अधिकारी पहुंचे, तो उन्होंने नकदी उन्हें सौंप दी। उनके मुताबिक उन्होंने कभी भी कैश खुद रखने के बारे में नहीं सोचा। हालांकि उनके दिमाग में कई तरह के विचार आ रहे थे, जैसे कि क्या यह किसी तरह की चाल है? क्या कोई उनका अपहरण कर लेगा?
किसने छोड़ा वहां पैसा
नुनेज का कहना है कि मैं शॉक सदमे में था। मैं बस खुद को देख रहा था और सोच रहा था, मुझे क्या करना चाहिए? नुनेज़ ने पुलिसकर्मियों को कैश सौंपा जिसके बाद गिनने पर पता चला कि ये 135,000 डॉलर हैं। पुलिस के मुताबिक एक बैंक सबकॉन्ट्रैक्टर ने एटीएम के बाहर ये पैसा छोड़ दिया गया था, जो असल में मशीन में डाला जाना था। एक पुलिस अधिकारी ने इस मौके पर कहा कि अगर वह दूसरा रास्ता चुनता तो यह पैसा उसके जीवन में बड़ा अंतर ला सकता था, लेकिन नुनेज ने ईमानदारी का रास्ता चुना और सही काम किया।
नुनेज को याद आई माता-पिता की शिक्षा
नुनेज को ऐसे समय अपने माता-पिता की बातें याद आईं। उनके मुताबिक मेरे माता-पिता ने मुझे हमेशा अपने दम पर काम करना सिखाया। चुराया हुआ धन कभी भी आपके पास नहीं टिकता। नुनेज़ ने अपनी माँ और पिता की शिक्षाओं को याद किया जबकि फैसला उनके हाथ में था। उनकी इस ईमानदारी के लिए पूरे शहर में उनकी तारीफ हो रही है। पुलिस प्रमुख ने उन्हें एक बैज भेंट किया और पुलिस विभाग में एक सार्वजनिक सेवा सहयोगी के रूप में नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया। इतना ही नहीं नुनेज को कम से कम 3 स्थानीय कारोबारियो ने 500-500 डॉलर का तोहफा दिया। एक स्थानीय रेस्तरां ने उन्हें 100 डॉलर का उपहार कार्ड दिया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications