नई दिल्ली, अगस्त 29। शेयर मार्केट में निवेश को लेकर हमेशा कहा जाता है कि जितनी जल्दी आप शुरू करेंगे, उतनी ही जल्दी आप इसमें कामयाब होंगे। युवाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण निवेश वित्तीय कौशल को अपने अंदर निखारना है, यह युवाअवस्था का सबसे बढ़िया व्यक्तिगत निवेश है। वित्तीय कौशल में दक्षता निश्चित रूप से उन्हें उनके लिए सर्वोत्तम निवेश विकल्पों की पहचान करने में मदद करेगी।
तमाम इनवेस्टर्स द्वारा यह हमेशा सलाह दी जाती है कि जीवन में जल्दी निवेश करना शुरू करना चाहिए। लेकिन कुछ सामान्य गलतियाँ हैं जो युवा निवेशक जल्दी शुरू करते हुए करते हैं।
1. वित्तीय निवेश का कम ज्ञान
निवेश के शुरूआती दिनों में युवा जो सबसे बड़ी गलती करते हैं, वह है उनमें वित्तीय साक्षरता की कमी। जब तक कोई भी व्यक्ति शेयर मार्केट से जुड़ी सामान्य पारिस्थितिकी तंत्र को नहीं जान पाता है, तब तक उनके लिए महत्वपूर्ण निर्णय लेना असंभव होता है। अक्सर नए निवेशक युवा चक्रवृद्धि ब्याज या जोखिम के विविधीकरण जैसी बुनियादी अवधारणाओं को नहीं समझ पाते हैं। जिसके कारण उन्हें शुरू में ही भारी नुकसान हो जाता हैं। इस गलती से बचने का एक तरीका यह है कि आप कोई भी निर्णय लेने से पहले व्यक्तिगत वित्त और निवेश के बारे में खुद को अवेयर जरूर कर लें।
2. निवेश योजना की कमी
एक और गलती जो लगभग सभी युवा निवेश के मामले में करते हैं, वह है निवेश का स्पष्ट लक्ष्य और रोडमैप तैयार न होना। अनेको बार, युवा निवेशक अपने लक्ष्यों के बारे में या उन्हें कैसे प्राप्त करना चाहते हैं, इस बारे में सोचे बिना निवेश करते हैं। जिस वजह से वह अंत में तेजी भरा कोई निर्णय लेते हैं जो गलत साबित होता है। एक स्पष्ट निवेश योजना के अभाव में सटीक और लाभदायक निवेश निर्णय लेना बहुत मुश्किल कदम हो सकता है।
3. कम समय में लाभ
अप्रत्याशित लाभ अच्छा है लेकिन यह स्थायी नहीं है। अक्सर युवा अपने मित्रों या परिवार के सदस्यों से कम समय में लाभ कमाने की बाते सुनते हैं और वे भी इसके पिछे भागने लगते हैं। यह निवेश करने का खतरनाक तरीका है और वह भी तब जब आप निवेश की दुनिया में नए खिलाड़ी हो। निवेश में हमेशा ही लंबी अवधि के गोल के पीछे एक लक्ष्य बना के निवेश की तैयारी करनी चाहिए। कम समय में निवेश से दोगूना तीगूना कमाने के चक्कर में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।
4. पोर्टफोलियों को विविध नहीं करना
हमेशा याद रखें की आपको सारा पैसा एक जगह नहीं लगाना है। सिर्फ एक कंपनी या एक ही सेक्टर के कंपनियों में निवेश करना बहुत जोखिम भरा होता है। विभिन्न कंपनियों और भिन्न भिन्न क्षेत्रों के कंपनियों में निवेश करके अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाना आवश्यक है। इस तरह, यदि एक कंपनी में निवेश खराब प्रदर्शन करता है, तो दूसरा अच्छा प्रदर्शन कर के हानी को बैलेंस कर सकता है। विविधीकरण जोखिम प्रबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
5. भावनाओं पर आधारित निवेश से बचें
बहुत से युवा उन चीजों में निवेश करते हैं, जिनके बारे में वे भावुक होते हैं। भावना के साथ निवेश कभी भी जोखिम भरा होता है। युवाओं को सबसे ज्यादा हानि इसी निर्णय से होता है। वित्तीय निवेश के निर्णय भावनात्मक होने के बजाय रिसर्च पर बेस्ड होने चाहिए। वित्तीय शिक्षा का ज्ञान इस पहलू को संतुलित करने में मदद करती है।
More From GoodReturns

PropShare Celestia: क्या 10 लाख लगाकर मिलेगा मोटा मुनाफा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications