Zee Media Share: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनियां तिमाही नतीजे जारी कर रही हैं, इस कड़ी में मीडिया सेक्टर की दिग्गज कंपनी जी मीडिया ने भी मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी से मार्च के दौरान कंपनी के खराब प्रदर्शन का असर आज 6 मई को शेयर पर भी देखने को मिल रहा है। BSE पर जी मीडिया का शेयर दोपहर 1 बजे करीब 4.50% टूटकर 13.70 पैसे पर कारोबार कर रहा है।

नतीजों के बाद शेयर टूटा
बाजार खुलते ही आज जी मीडिया का शेयर लाल निशान में आ गया, दरअसल शेयर पर कमजोर तिमाही नतीजों का असर देखने को मिल रहा है। बता दें कि जी मीडिया के शेयर का 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 10.36 पैसे है। जो उसने पिछले साल 7 मई टच किया था। वहीं, 3 अक्टूबर 2024 को शेयर ने 26.29 रुपए का लेवल टच किया था, जोकि 52 हफ्तों का हाई भी है।
Q4 में Zee Media का परफ़ॉर्मेंस
कंपनी को इस तिमाही में 36.76 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है, जो पिछले साल इसी समय में हुए 6.51 करोड़ रुपए के नुकसान के मुकाबले कहीं ज्यादा है।
कम हुआ कारोबार, बढ़ा खर्च
ZMCL का संचालन से मिलने वाला राजस्व घटकर 155.80 करोड़ रुपए रह गया है, जो पिछले साल की तुलना में 13 प्रतिशत कम है। वहीं, कंपनी के कुल खर्च 6.4 प्रतिशत बढ़कर 200.21 करोड़ रुपए हो गया है। इसका सीधा असर कंपनी के मुनाफे पर पड़ा है और घाटा बढ़ा है।
एडवरटाइजमेंट और सब्सक्रिप्शन दोनों में गिरावट
इस तिमाही में Zee Media को एडवरटाइजमेंट से मिलने वाली आय को भी काफी नुकसान हुआ है। एडवरटाइजमेंट से होने वाली कमाई 13.5 प्रतिशत घटकर 145.44 करोड़ रुपए रह गई है। इसके अलावा सब्सक्रिप्शन से मिलने वाली रकम भी 6.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10 करोड़ रुपए रह गई है। यानी कंपनी की दोनों प्रमुख कमाई के रास्तों में गिरावट देखने को मिली।
कुल आमदनी में भी कमी
ZMCL की कुल आय, जिसमें ऑपरेशन के अलावा कई दूसरे स्रोतों से मिली रकम भी शामिल है, 16.8 प्रतिशत घटकर 161.72 करोड़ रुपए रही। इससे यह साफ होता है कि कंपनी के सभी स्तरों पर दबाव बढ़ा है।
पूरे साल का प्रदर्शन भी कमजोर
वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान Zee Media का कुल घाटा 119.42 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो कि पिछले साल 98.43 करोड़ रुपए था। वहीं, सालभर की कुल आय 4.53 प्रतिशत घटकर 632.97 करोड़ रुपए रही। यानी कंपनी की वित्तीय हालत पूरे साल अच्छी नहीं रही।
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications