ZEEL Share Price: जी ग्रुप की कंपनी जी एंटरटेनमेंट को लेकर बड़ी खबर आ रही है. पुनीत गोयनका ने ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के मैनेजिंग डायरेक्टर के पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पद संभाल लिया है. खबर के बाद जी एंटरटेनमेंट का शेयर तेजी से भाग रहा, जोकि इंट्राडे में 125.80 तक उछला. शेयर सोमवार को 115.50 रुपए के भाव पर बंद हुआ था.
पुनीत गोयनका के इस्तीफे भागा शेयर
पुनीत गोयना ने मंगलवार को एमडी के रूप में इस्तीफे का ऐलान किया, जिसके बाद ZEEL के शेयरों में तेजी दर्ज की जा रही. शेयर फिलहाल 9 फीसदी की बढ़त के साथ 125 रुपए के पार निकल गया है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर कंपनी के शेयर 125.70 रुपये के इंट्राडे पीक पर पहुंच गए.
एमडी पद से गोयनका का इस्तीफा 18 नवंबर को कारोबारी घंटों के बाद प्रभावी हुआ. साथ ही सीईओ के रूप में उनकी नियुक्ति भी हुई. कंपनी ने कहा कि यह बदलाव उन्हें बोर्ड और इसकी नामांकन और पारिश्रमिक समिति के मार्गदर्शन के बाद ZEEL के प्रदर्शन और लाभप्रदता को बढ़ाने पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने की अनुमति देगा.

कंपनी का लीडरशिप पर भरोसा
बोर्ड ने ZEEL को उच्च विकास की ओर ले जाने और इसके उद्देश्यों को प्राप्त करने की गोयनका की क्षमता पर भरोसा जताया. उनका मानना है कि उनका समर्पण कंपनी की भविष्य की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देगा. अक्टूबर में ZEEL ने सितंबर तिमाही के लिए अपने फाइनेंशियल रिजल्ट्स का ऐलान किया है. इसमें एडजस्टेड नेट प्रॉफिट में बढ़त दर्ज की गई. जुलाई से सितंबर के दौरान प्रॉफिट 70.24 फीसदी बढ़कर 209.4 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

RBI पॉलिसी का धमाका! बैंकिंग और ऑटो शेयरों में आज मचेगी बड़ी हलचल

शेयर बाजार में आज धमाका! कच्चे तेल की गिरावट से चमके ये स्टॉक्स

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Share Market Update: सीजफायर से शेयर बाजार में पैसा बरसा! सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications