Zen Technologies Stocks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई सोमवार को राष्ट्र को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंदूर में स्वदेशी डिफेंस इक्विपमेंट्स की भूमिका की सराहना की। उनके इस बयान के बाद घरेलू रक्षा कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली।

आज गुरुवार को बाजार खुलने के बाद जेन टेक्नोलॉजीज के स्टॉक्स में मूवमेंट देखने को मिल रहा है। गिरते हुए बाजार के बीच जेन टेक्नोलॉजीज के स्टॉक्स हरे निशान के साथ कारोबार करते दिख रहे हैं। ज़ेन टेक्नोलॉजीज ने 5 दिनों में 22% की बढ़त हासिल की और आज भी 5% सर्किट छुआ।
बीते 5 दिनों में ज़ेन टेक्नोलॉजीज के शेयर में तेजी
ज़ेन टेक्नोलॉजी के शेयर्स आज बीएसई पर यानी गुरुवार को बाजार खुलने के बाद 5% का अपर सर्किट हासिल किया, जिससे निवेशकों में थोड़ी उम्मीद जगी हुई है। पिछले हफ़्ते इसमें 1.22% और महीने-दर-महीने 9.47% की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, साल की शुरुआत से अब तक शेयर में 36.6% की गिरावट आई है।
कंपनी का शेयर 5% की तेजी के साथ 1709 रुपए पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी सेशन पर नजर डालें तो कंपनी का शेयर 1627 रुपए पर क्लोज हुआ था। कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक हाई अपना 2627 रुपए दिसंबर 2024 में टच किया था और कंपनी के शेयर्स ने 52 वीक लो 893 रुपए जून 2024 में टच किया था। ज़ेन टेक्नोलॉजी की मार्केट कैप 15,433 करोड़ रुपए है।
कंपनी इन डिफेंस इक्विपमेंट्स को तैयार करती है
कंपनी का मुख्य उद्देश्य ड्रोन बनाना है लेकिन इस साथ-साथ कई और चीजें भी बनाती है। जेन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड सेंसर और सिमुलेटर तकनीक पर बेस्ड डिफेंस ट्रेनिंग सिस्टम को डिजाइन, डेवलप और मैन्युफैक्चर करती है। कंपनी के प्रोडक्ट की कैटेगरी में सैन्य प्रशिक्षण सिमुलेटर, ड्राइविंग सिमुलेटर, लाइव रेंज इक्विपमेंट्स और एंटी-ड्रोन सिस्टम शामिल हैं।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है और अब समय आ गया है कि भारत अपनी ही तकनीक और मैन्युफैक्चर पर भरोसा करे। प्रधानमंत्री के अनुसार, भारत ने नई पीढ़ी के युद्ध में अपनी क्षमता को सिद्ध किया है और अब स्वदेशी डिफेंस इक्विपमेंट्स के इस्तेमाल का दौर शुरू हो गया है।
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है. गुडरिटर्न्स की ओर से निवेश की सलाह नहीं है. यह ब्रोकरेज की ओर से सलाह दी गई है. शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श करें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications