नई दिल्ली, सितंबर 25। फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी ज़ेरोधा अपने कर्मचारियों को 2020 कोविड महामारी के दौरान अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया था। अब उसी तर्ज पर जेरोधा ने एक बार फिर फिटनेस को अपने कर्मचारियों के लिए एक स्टैंडर्ड बना दिया है। ज़ेरोधा के नये प्रोग्राम के तहत इसके प्रमुख नितिन कामथ ने कर्मचारियों के लिए एक नया फिटनेस चैलेंज पेश किया है ताकि वे कसरत / व्यायाम / खेल गतिविधियों के लिए समय निकालें। पर इस बार कुछ खास है। कंपनी अपने कर्मचारियों को 10 लाख रु तक का इनाम देगी।
दिया जाएगा डेली एक्टिविटी टार्गेट
ज़ेरोधा के कर्मचारियों को कंपनी के फिटनेस ट्रैकर पर डेली एक्टिविटी टार्गेट निर्धारित करने का विकल्प दिया जाएगा। कंपनी के सीईओ के मुताबिक अगले साल तक इस लक्ष्य (निर्धारित किया गया लक्ष्य) का 90 फीसदी जो भी पूरा करेगा, उसे एक महीने की पूरी सैलेरी बतौर बोनस दी जाएगी।
किसे मिलेंगे 10 लाख रु
ऊपर बताए गए बोनस के अलावा मोटिवेशन किकर के रूप में 10 लाख रु का इनाम भी दिया जाएगा। ये किसी एक व्यक्ति को मिलेगा, जिसका चुनाव एक लकी ड्रा के माध्यम से होगा।
वैकल्पिक होगा फिटनेस चैलेंज
कामथ ने कहा कि फिटनेस चैलेंज वैकल्पिक होगा। यानी जेरोधा के जो कर्मचारी चाहेंगे इसमें भाग लेंगे, जो नहीं चाहेंगे वो भाग नहीं लेंगे। इस चैलेंज में, एक व्यक्ति को किसी भी रूप में प्रति दिन कम से कम 350 एक्टिव कैलोरी जलाने की आवश्यकता होती है।
वर्क फ्रॉम होम को बताया धूम्रपान
कामथ ने वर्क फ्रॉम होम और बैठे रहने को नया "धूम्रपान" बताया। उन्होंने कहा कि हम टीमों में सभी को प्रोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं और उम्मीद है कि वे और उनके परिवार रोजाना आगे बढ़ेंगे।
ट्रैकिंग गतिविधि सबसे अच्छी
अपने उदाहरण का हवाला देते हुए, ज़ेरोधा के सह-संस्थापक कामथ ने कहा कि वजन कम करने और फिट रहने के लिए ट्रैकिंग गतिविधि सबसे अच्छी ग्रोथ हैक रही है। उन्होंने कहा कि खुद के वजन पर नज़र रखने से आहार के बारे में भी पता चलता है। कामथ ने 2020 में अपनी गतिविधियों पर नज़र रखना शुरू किया था। अब उन्होंने अपने लिए इस साल सितंबर में दैनिक लक्ष्य को बढ़ाकर 1000 कैलोरी कर दिया है।
कामथ का वजन बढ़ा था
कामथ का कोविड के बाद शुरुआत में वजन बढ़ा था। मगर वे मानते हैं कि ट्रैकिंग एक्टिविटी सबसे अच्छा ग्रोथ हैक रहा है। इससे लोग खाने के बारे में भी अधिक जागरूक होते हैं। उन्होंने धीरे-धीरे दैनिक लक्ष्य को 1000 कैलोरी तक बढ़ा दिया।
पिछले साल भी शुरू किया था फिटनेस चैलेंज
ज़ेरोधा के संस्थापक कामथ ने पहली बार कंपनी के कर्मचारियों के लिए इस तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू नहीं किया है। बल्कि वे ऐसा पिछले साल भी कर चुके हैं। तह कामथ ने कर्मचारियों के लिए ऐसे ही फिटनेस चैलेंज की घोषणा की थी। तब कंपनी ने 12 महीने का स्वस्थ लक्ष्य कार्यक्रम पेश किया था। इससे लोगों को महामारी के बीच हेल्थ को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित करना मकसद था। तब भी सीईओ ने लक्ष्य तक पहुंचने वाले हर कर्मचारी को बोनस के रूप में 1 महीने का वेतन और 10 लाख रुपये के लकी ड्रा का ऐलान किया था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications