Man lost 10 Lakh Rs on Zerodha: ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) पिछले कुछ महीनों से यूजर्स के निशाने पर है। हाल ही में एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उसे 10 लाख रुपये के भारी नुकसान को झेलना पड़ा है जिसके पीछे का कारण जीरोधा है। लेकिन आखिर इसके पीछे का क्या कारण था। आइए आपको बताते हैं।

आखिर क्या है पूरा मामला?
ब्रोकरेज फर्म जीरोधा में कई बार टेक्निकल प्रॉब्लम आ चुकी हैं और इसके चलते यूजर्स परेशान हो रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब जीरोधा के ऐप पर टेक्निकल प्रॉब्लम आ रही हैं। पिछले महीने 3 जून को भी एक बड़ी दिक्कत आई थी। '@overtrader_ind' हैंडल वाले एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि 10 लाख रुपये का उसे भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने अपने इस नुकसान के लिए तकनीकी गड़बड़ी और नेटवर्क समस्या के बजाय जीरोधा में डेवलपर बग को जिम्मेदार ठहराया।
इस मामले के बारे में यूजर ने दी ये जानकारी
यूजर ने इस मामले को क्रम में बताया जिसके कारण उसे नुकसान उठाना पड़ा। इसमें उन्होंने बताया कि सबसे पहले उनके मार्केट ऑर्डर सफलतापूर्वक जीरोधा सर्वर पर चले गए। इसके बाद एनएसई ने जीरोधा को सफल ऑर्डर के साथ जवाब दिया। जेरोधा को वे सफल खरीद ऑर्डर मिले, इस बीच जेरोधा ने स्टेटस को स्पष्ट करते हुए एक नोटिस भेजा। अब Zerodha ने यहां एक बड़ी गलती की है। वे अप्रूव ऑर्डर के स्टेटस को OPEN से COMPLETE में अपडेट नहीं कर सका और सभी ऑर्डर Zerodha सर्वर में अटक गए। यही कारण है कि मैं अपनी ऑर्डरबुक में कोई भी ऑर्डर नहीं देख सका और वे सभी खुले ऑर्डर में थे। इसके साथ ही मैं उन्हें देख और कैंसिल भी नहीं कर सका, क्योंकि सभी ऑर्डर पहले से ही जेरोधा सर्वर पर एग्जीक्यूट थे।
कंपनी ने मांगी माफी
एक अन्य यूजर ने पोस्ट पर लिखा कि अगर मुझे एक पैसे भी गंवाने पड़े तो मैं कोर्ट तक ले जाऊंगा। इस घटना के कुछ ही देर बाद जीरोधा ने कहा, "हमारे कुछ यूजर्स को कुछ ऑर्डर के नए स्टेटस देखने में समस्या आ रही थी, जबकि ऑर्डर सफलतापूर्वक रखे जा चुके थे। यह समस्या अब ठीक हो गई है। नए ऑर्डर के स्टेटस अब ठीक से अपडेट हो रही है और हम पुराने ऑर्डर की स्थिति अपडेट करने पर काम कर रहे हैं। असुविधा के लिए खेद है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?



Click it and Unblock the Notifications