Zerodha founder Nithin kamath ने शेयर मार्केट में निवेश करने वाले, स्टार्टअप शुरू करने की सोचने वाले लोगों समेत सभी के लिए अपने जन्मदिन पर एक बात शेयर की है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर एक ट्वीट करते हुए कहा कि 60 साल पूरा होने के बाद आपकी लाइफ की क्वालिटी कैसी रहेगी यह 35 वर्ष के उम्र के बाद आप अपनी सेहत का कैसै ध्यान रखते हैं उसपर निर्भर करता है।
नितिन कामथ की सलाह
नितिन कामत का कहना है कि मेडिकल के क्षेत्र में हुई प्रगति के कारण ही अब ज्यादा लोग 60 साल की उम्र के बाद भी जिंदा रह पा रहे हैं। कामत ने एक ट्वीट में लिखा, 'आप 35 की उम्र के बाद से कैसे अपनी हेल्थ का ध्यान रखते हैं, यह 60 वर्ष पूरा होने के बाद आपकी लाइफ की गुणवत्ता तय करता है. उन्होनें कहा कि बढ़ती उम्र के साथ उन्होंने यह हासिल किया है।' कामथ औरों को भी ऐसा कनरे की सलाह दे रहे हैं।
लोन के बिना शुरू किया था स्टार्टअप
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि नितिन ने किसी से कर्ज लिए बिना ब्रोकरेज कंपनी जिरोधा को अगस्त, 2010 में स्थापित किया था। जेरोधा को नितिन ने अपने भाई निखिल कामत के साथ मिलकर शुरू किया था। जेरोधा ऐप स्टॉक्स, करेंसी, कमोडिटी, म्यूचुअल फंड्स, बॉन्ड्स में ट्रेड करने के लिए भारत का सबसे बेहतरीन ऐप है।
1 करोड़ लोग जुड़े हैं
जिरोधा कितना सफल कंपनी है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है आज इसके 1 करोड़ से भी अधिक क्लाइंट हैं। भारत में जब भी टॉप ब्रोकरेज फर्म का नाम लिया जाता है तो उसमें जेरोधा का नाम उसमें जरूर आता है। जेरोधा के वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के पास 1 करोड़ से भी ज्यादा क्लाइंट हैं। जिरोधा के माध्यम से लोग फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस, कमोडिटी, करेंसी डेरिवेटिव्स स्टॉक्स, आईपीओ, म्यूचुअल फंड्स, बॉन्ड्स और सरकारी सिक्योरिटीज में डेली ट्रेडिंग के माध्मय से कमाई कर सकते हैं।
कौन है नितिन कामथ
नितिन कामत 5 अक्टूबर, 1979 को पैदा हुए थे। उन्होंने एक कॉल सेंटर में महज 8,000 रुपये की सैलरी के साथ जॉब की शुरूआत की थी। इसी से उन्होनें स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग शुरू की। आज कामत अरबपतियों की लिस्ट में हैं। वह भारत के टॉप ब्रोकरेज फर्म जेरोधा को लिड कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kisan Kalyan Yojana: किसान कल्याण योजना की 14वीं-15वीं किस्त एक साथ! लिस्ट में नाम है या नहीं? ऐसे करें चेक

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications