Zomato Customer Care News: जब खाना बनाने का मन नहीं होता है तो अक्सर लोग खाना बाहर से ऑडर कर लेते हैं। आपने भी कई बार ऑनलाइन फूड ऑडर किया होगा। हाल ही में हैदराबाद की एक स्टूडेंट के पास गलत फूड ऑडर आ गया जिसके बाद जौमेटो ने उसे वहीं खाने के लिए मैसेज किया। आइए इस पूरे मामले के बारे में आपको बताते हैं।

Zomato ने भेजा गलत फूड ऑडर
हैदराबाद की एक छात्रा ने हाल ही में जोमैटो के साथ अपने निराशाजनक अनुभव को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया है, जब उसे गलत ऑर्डर मिला। लेकिन अनन्या को सबसे ज्यादा हैरानी तब हुई जब उसने शिकायत दर्ज कराई तो उनके कस्टमर सर्विस ने इस पर अपना सुजाव दिया।
छात्रा ने चिकन मंचूरियन के लिए ऑर्डर दिया था, लेकिन गलती से उसे चिकन 65 डिलीवर कर दिया गया। ज़ोमैटो की कस्टमर सर्विस के साथ की गई चैट में उसे "इसे आजमाने" के लिए कहां। इस पोस्ट में छात्रा ने कैप्शन के साथ स्क्रीनशॉट पोस्ट किया जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया।
सोशल मीडिया पोस्ट पर जोमैटो ने दिया ये जवाब
कुछ मिनट तक रेस्तरां से पूछताछ करने के बाद जोमैटो के कस्टमर सर्विस एजेंट ने जवाब दिया, "हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया इसे लें... हमें यकीन है कि आपको यह पसंद आएगा।"
जौमेटो ने इस पोस्ट पर तुरंत एक्स पर जवाब देते हुए कहा, 'हाय अनन्या, आपको जो परेशानी हुई है उसके लिए हम सच में खेद व्यक्त करते हैं। यह वह अनुभव नहीं है जो हम आपके लिए चाहते थे। हमें अपने रिजस्टर फोन नंबर/ऑर्डर आईडी के साथ एक डी.एम. भेजें, और हम जल्द से जल्द मामले को सुलझा लेंगे।'
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने किया इस पोस्ट पर रिएक्ट
इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, "कुछ गैर-हैदराबादी सोच रहे हैं कि ये व्यंजन क्या हैं। उन्हें पता ही नहीं है कि वे क्या खो रहे हैं।" अन्य लोगों ने भी इसी तरह के अनुभव साझा किए, जिसमें एक यूजर ने कहा, "जोमैटो ऐसा है- बेचा गया सामान वापस नहीं किया जाएगा।"
कई यूज़र्स ने अनन्या के साथ सहानुभूति जताई, वहीं कुछ ने अपने अनुभवों का मज़ाक उड़ाया, जिसमें एक दोस्त के लिए वेज सैंडविच और खुद के लिए नॉन-वेज ऑर्डर करने की कहानी भी शामिल थी, लेकिन उन्हें दो नॉन-वेज सैंडविच मिले। यूजर ने कहा, "उन्होंने मुझसे कहा कि नॉन-वेज वाला ज्यादा महंगा है, तो मैं शिकायत क्यों कर रहा हूं'
पहले भी हुआ है जोमैटो से जुड़ा ऐसा मामला
आपको बता दें कि साल 2023 में ही ऑनलाइन फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो और रेस्तरां भागीदार मैकडॉनल्ड्स जोधपुर के जिला उपभोक्ता अदालत ने 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। यह जुर्माना गलत खाने की डिलीवरी को लेकर लगाया गया था। जोमैटो और रेस्तरां भागीदार मैकडॉनल्ड्स ने शाकाहारी भोजन की जगह मांसाहारी भोजन की डिलिवरी कर दी थी। मैकडॉनल्ड्स के जरिए इस ऑर्डर की डिलिवरी की गयी थी। कोर्ट ने दोनों कंपनियों पर गलत खाने की डिलवरी का दोषी पाए जानें पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था और मुकदमे की लागत के रूप में 5,000 रुपये का जुर्माना भी कंपनियों को भरना पड़ा था।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications