नई दिल्ली, जुलाई 10। जोमैटो का आईपीओ बहुत जल्द खुलने वाला है। निवेशकों के पास जोमैटो के आईपीओ में पैसा लगा कर तगड़ी कमाई करने का मौका होगा। मगर उससे पहले ही जोमैटो 3 लाख रु जीतने का मौका दे रही है। जोमैटो ने अपने बग बाउंटी प्रोग्राम के तहत सिक्योरिटी रिसर्चर्स और एथिकल हैकर्स को अपनी वेबसाइट और ऐप्स में बग खोजने के लिए कहा है। जोमैटो ने ऐलान किया है कि उसकी सिक्योरिटी टीम कॉमन वल्नरेबिलिटी स्कोरिंग सिस्टम (सीवीएसएस) का उपयोग करके भेद्यता (वल्नेरेबिलिटी) की गंभीरता का फैसला करेगी। वल्नेरेबिलिटी जितनी अधिक गंभीर होगी, हैकर को उतना ही अधिक इनाम या नकद इनाम मिलेगा। जोमैटो ने वल्नेरेबिलिटी संबंधों को लो, मीडियम, क्रिटिकल और हाई में वर्गीकृत किया है।
कितना मिलेगा इनाम
जोमैटो ने एक बयान में कहा है कि उदाहरण के लिए सीवीएसएस 10.0 के वाली वल्नेरेबिलिटी ढूंढने वाले को 4,000 डॉलर यानी करीब 3 लाख रु का पुरस्कार दिया जाएगा। सीवीसीसी 9.5 की वल्नेरेबिलिटी वाले को 3,000 डॉलर मिलेंगे। इससे कम वल्नेरेबिलिटी ढूंढने वाले को इसी तरह से सम्मानित किया जाएगा। जोमैटो के बग बाउंटी प्रोग्राम में भाग लेने के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन इनेबल होना जरूरी है।
क्या है जोमैटो का मकसद
जोमैटो के अनुसार सिक्योरिटी को गंभीरता से लिया जाता है और ये अपनी कम्युनिटी की सिक्योरिटी के लिए प्रतिबद्ध है। कंपनी ने कहा है कि यदि आप एक सिक्योरिटी रिसर्चर या एक्सपर्ट हैं और आपको लगता है कि आपने जोमैटो की वेबसाइट या ऐप्स पर सिक्योरिटी संबंधित समस्या ढूंढी है तो आपको जिम्मेदारी से इसके लिए इनाम दिया जाएगा।
हैकर्स करते हैं मदद
बग बाउंटी हंटर्स या एथिकल हैकर्स पिछले कुछ वर्षों में सामने आए हैं जो टेक कंपनियों को उनके सिस्टम में खामियों को खोजने में मदद करते हैं। बग बाउंटी हंटर्स ज्यादातर प्रमाणित साइबर सुरक्षा पेशेवर या सिक्योरिटी रिसर्चर्स होते हैं, जो वेब को क्रॉल करते हैं और बग या खामियों के लिए सिस्टम को स्कैन करते हैं, जिसके माध्यम से हैकर्स कंपनियों को सचेत कर सकते हैं। सफल होने पर उन्हें नकद इनाम दिया जाता है।
फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट
फेसबुक और माइक्रोसॉफ्ट जैसे टेक दिग्गज अपने सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए अकसर बाउंटी हंटर्स की मदद लेती हैं और उन्हें इनाम देती हैं। बकायदा इसके लिए प्रतियोगिता अनाउंस की जाती है। इसी बीच जोमैटो का यह आईपीओ 14 जुलाई को लांच होगा और इसमें 16 जुलाई तक निवेश किया जा सकेगा।
कितना होगा प्राइस बैंड
जोमैटो के आईपीओ में शेयरों के लिए प्राइस बैंड 72 रुपये से लेकर 76 रुपये के बीच हो सकता है। वहीं जोमैटो ने अपने आईपीओ का आकार भी बढ़ाया है। अब जोमैटो शेयर बाजार से करीब 9,375 करोड़ रुपये जुटाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications