दिवाली आने में बस कुछ दिनों का वक्त रह गया है. दिवाली सीजन के शुभ अवसर पर जोमेटो ने Pre-Order का ऑप्शन शुरु किया है. अगर आपको भी समय पर खाने की आदात है, तो आप जोमैटो के इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. जोमैटो का ये नया फीचर आपके मम्मी की तरह ध्यान रखेगा.

जोमैटो ने अपने ग्राहकों को दिवाली का सबसे बड़ा गिफ्ट दिया है. जोमैटो के इस नए फीचर के तहत आप टाइम-टू टाइम खाना पाएंगे. जोमैटो के नए फीचर के तहत आप खाने का ऑडर समय से पहले कर सकते हैं. अब आपको वक्त पर खाना मिल जाएगा.
What is Order Schedule: क्या है ऑर्डर शेड्यूलिंग?
जोमैटो ने अपने करोड़ों ग्राहकों के लिए ऑर्डर शेड्यूलिंग नाम से एक नया फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर के तहत आप 2 घंटे या 2 दिन पहले भी अपना ऑर्डर कर सकते हैं. जिन्हें समय पर खाने की आदात है और वे अकेले रहते हैं. ये फीचर ऐसे लोगों के बड़े काम आने वाला है.
जोमैटो की ऑर्डर शेड्यूलिंग की सुविधा पहले सिर्फ बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, पुणे, रायपुर. अहमदाबाद सहित 30 शहरों में शुरू की जाएगी. जोमैटो ने अपने इस नए फीचर से 35 हजार से ज्यादा रेस्ट्रोरेंट को जोड़ा है.
How to Order Schedule in Zomato: कैसे करें ऑर्डर शेड्यूल?
अगर आप जोमैटो की इस सुविधा के तहत ऑर्डर शेड्यूल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको जोमैटो ऐप खोलना होगा. इसके बाद आपको डिलीवरी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. जिसके बाद आपको ऑल रेस्टोरेट्स सेक्शन पर जाना होगा. इसके बाद शेड्यूल नाम का एक ऑप्शन दिखाई देगा.
इसके बाद आपको जिस समय ऑर्डर चाहिए, वे तारीख और समय चुने. जिसके बाद आपको रेस्टोरेंट की लिस्ट दिखाई देगी. फिर आपको रेस्टोरेंट के दिए गए ऑप्शन में से अपना मनपसंद खाना चुना होगा. फिर पेमेंट कर आप ऑर्डर शेड्यूल कर लेंगे.
कब तक कर सकते शेड्यूल कैंसिल
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक जोमैटो आपका खाना कुछ समय पहले बनाना शुरू कर देगा. वहीं आपके द्वारा शेड्यूल किए गए टाइम से कुछ समय पहले खाना मिल जाएगा. अगर अपने शेड्यूल ऑर्डर को कैंसिल करना चाहते हैं, तो अपने द्वारा चुने गए टाइम से तीन मिनट पहले तक ऑर्डर कैंसिल कर सकते हैं.
कब शुरू हुआ जौमैटो?
जौमैटो को पहले फूडीबे कहा जाता था. इसकी स्थापना साल 2008 में हुई थी. 18 जनवरी 2010 में फूडीबे का नाम बदलकर जोमैटो (जोमैटो मीडिया पीवीटी एलटीडी) कर दिया गया. साल 2011 में जौमैटो ने अपने सर्विस का विस्तार किया है. इस साल जोमैटो दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, पुणे और कोलकाता में शुरू किया गया था.
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications