IRCTC Zomato Partnership News: ट्रेन में अगर आपका टेस्टी खाना खाने का मन होता है तो आपको लिए खुशखबरी आ गई है। अब आप ट्रेन से यात्रा करते हुए अपना पसंदीदा भोजन जोमैटो पर ऑर्डर कर पाएंगे और उसकी डिलीवरी आपको अपनी सीट पर मिलेगी। इस सर्विस से कंपनी अब तक देश के 100 से ज्यादा रेल स्टेशनों पर यात्रियों को 10 लाख से ज्यादा ऑर्डर डिलीवर कर चुकी है। आइए इसके बारे में आपको बाकि कि जानकारी भी देते हैं।

Zomato के सीईओ ने दी ये जानकारी
Zomato के सीईओ दीपिंदर गोयल ने एक्स पर रेलवे के साथ इस साझेदारी की जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट शेयर कर कहा कि अब IRCTC के साथ हमारी साझेदारी की बदौलत 100 से ज़्यादा रेलवे स्टेशनों पर सीधे आपके ट्रेन कोच में खाना पहुंचाता है। हम पहले ही ट्रेनों में 10 लाख ऑर्डर पूरे कर चुके हैं। अपनी अगली यात्रा पर इसे आज़माएं!'
Zomato की नई ट्रेन सर्विस का उठाएं फायदा
इस घोषणा पर तुरंत ही यूजर्स का रिएक्शन भी आने लगा। एक उपयोगकर्ता ने सवाल किया कि जब ट्रेनें देरी से चलती हैं तो Zomato डिलीवरी कैसे मैनेज करता है। उन्होंने पूछा, "यह अच्छी बात है। यह देखते हुए कि ट्रेनें आमतौर पर देरी से चलती हैं, ज़ोमैटो इसे कैसे मैनेज करता है? मान लीजिए, मैंने यह सोचकर कुछ ऑर्डर किया कि ट्रेन दोपहर 1 बजे स्टेशन X पर पहुंचेगी, लेकिन वह दोपहर 3 बजे पहुंचती है। क्या डिलीवरी एजेंट इतना लंबा इंतज़ार करता है?"
वहीं, एक अन्य यूजर ने ट्रेन ऑर्डर के लिए कैश-ऑन-डिलीवरी विकल्प जोड़ने का सुझाव दिया, क्योंकि इसमें देरी या कोच खोजने में कठिनाई जैसी संभावित डिलीवरी समस्याएं हो सकती हैं।
उन्होंने कहा, "ट्रेन ऑर्डर के लिए कैश ऑन डिलीवरी विकल्प उपलब्ध होना चाहिए क्योंकि ऐसे कई मामले हो सकते हैं जिनमें ज़ोमैटो ऑर्डर डिलीवर करने में असमर्थ हो जैसे ट्रेन लेट हो जाना, डिलीवरी बॉय को कोच नहीं मिल पाना, डिलीवरी बॉय/रेस्तरां का लेट हो जाना।"
कुछ यूजर्स ने इस पोस्ट पर अलग तड़का भी लगाया। एक व्यक्ति ने मजाक में कहा कि क्या चाय ट्रेडिशनल तरह से रेलवे में "चाय चाय" कहकर पहुंचाई जाएगी या चुपचाप पहुंचाई जाएगी। दूसरे ने Zomato के नए विचारों के साथ निरंतर प्रयोग की प्रशंसा करते हुए कहा, "मैं Zomato प्रबंधन द्वारा नए विचारों के साथ प्रयोग करने के तरीके की सराहना करता हूं।"
अपने ट्रेन कोच से कर सकते हैं ऑर्डर
जोमैटो ने इस सर्विस को 'Zomato - Food Delivery in Trains' नाम दिया है और कंपनी की नई सर्विस का फायदा ट्रेन में यात्रा कर रहे ग्राहकों के साथ स्टेशन पर मौजूद ग्राहक भी कर सकते हैं। मतलब अगर आप किसी स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं और आपको भूख लगी है तो आप जोमैटो के जरिए अपना फेवरेटखाना वहीं मंगा सकते हैं। टेस्टी खाने के लिए अब आपको स्टेशन से बाहर निकलने की जरूरत नहीं होगी।
कैसे ट्रेन में Zomato से करें ऑर्डर?
'जोमैटो - फूड डिलीवरी इन ट्रेन्स' की मदद से ग्राहक स्टेशन पर या अपने कंपार्टमेंट में बैठकर भोजन का ऑर्डर कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ हर यात्री उठा सकता है।
ग्राहक जोमैटो ऐप खोलकर 'ट्रेन' (Train) कीवर्ड से खोज सकते हैं यानी ट्रेन शब्द लिखकर सर्च कर सकते हैं या स्टेशन पर रहते हुए अपनी लोकेशन अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें PNR दर्ज करने के लिए बैनर पर ले जाया जाएगा, जिससे जोमैटो सिस्टम ग्राहक की सीट और ट्रेन की जानकारी अपने आप (ऑटोमेटिकली) ले लेगा और डिलीवरी पार्टनर ऑर्डर को सही सीट पर पहुंचा सकेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications