Zomato News: फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप जोमैटो ने जोरदार झटका दिया है. दीपिंदर गोयल के नेतृत्व वाली कंपनी ने प्लैटफॉर्म चार्ज बढ़ाने का ऐलान किया है. इसे 7 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए कर दिया है. जबकि सेक्टर की अन्य कंपनी स्विगी का प्लैटफॉर्म फीस अभी 7 रुपए ही है. प्लैटफॉर्म फीस बढ़ाने के बाद कंपनी ने इसे फेस्टिव सीजन प्लैटफॉर्म फीस कहा है. इसके बाद शेयर में तेजी दर्ज की जा रही है. एनएसई पर जोमैटो का शेयर पौने 4 फीसदी की मजबूती के साथ 266 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है.
ग्राहकों को देना होगा ज्यादा पेमेंट
अगर कोई ग्राहक 1.1 किमी से ज्यादा दूर से रेस्टोरेंट से ऐप के जरिए ऑर्डर करेगा, तो इसमें डिलीवरी फीस 36 रुपए और फेस्टिव सीजन प्लैटफॉर्म फीस 10 रुपए शामिल होगा. जबकि अगर यही ऑर्डर समान दूरी वाले रेस्टोरेंट पर स्विगी से ऑर्डर करते हैं तो इसमें 37 रुपए डिवीवरी फीस और 6 रुपए प्लैटफॉर्म फीस शामिल होगा.

जोमैटो ने पहली प्लैटफॉर्म फीस का इंट्रो पिछले अगस्त में किया था, जिसके तहत कंपनी ने 2 रुपए प्लैटफॉर्म फीस लागू किया था. इसके जरिए मार्जिन में सुधार देखने को मिला. इसके बाद ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप लगातार प्लैटफॉर्म फीस में इजाफा किया है. सालभर में इस फीस को करीब 400 फीसदी बढ़ाया जा चुका है. FY2023 में जोमैटो का ऑर्डर वॉल्युम 64.7 करोड़ रहा. इस लिहाज से अगर प्लैटफॉर्म फीस में 1 रुपए की बढ़ोतरी होती है, तो इसके सालाना करीब 65 करोड़ बढ़ता है.
आय में 69% की पॉजिटिव ग्रोथ
जोमैटो ने 22 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए. इसमें सालाना आधार पर कंसो आय 69 फीसदी बढ़ा है, जोकि 4800 करोड़ रुपए रही. साथ ही कंपनी QIP के जरिए फंड जुटाने पर काम कर रही है, जिसमें 8500 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है.
मार्जिन में सुधार देखने को मिला
कंपनी ने बाजार को दी जानकारी में बताया कि फूड डिलीवरी बिजनेस के लिए ग्रॉस ऑर्डर वॉल्युम यानी GOV में सालाना आधार पर 21 फीसदी का इजाफा हुआ. जोमैटो का फूड डिलीवरी बिजनेस 341 करोड़ रुपए रहा. सेगमेंट के लिए मार्जिन बढ़कर 7.6 फीसदी पर पहुंच गया, जोकि जून तिमाही में 7.3 फीसदी था और पिछले साल की समान तिमाही में 6.6 फीसदी था.
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications