
Zomato is getting Rs 2000 notes as payment: आरबीआई ने जब से 2000 रुपये के नोटों को प्रचलन के बाहर किया है, जब से जोमैटो की बिक्री बढ़ गई है। लोग दनादन आर्डर कर रहे हैं, और 2000 रुपये के नोट में भुगतान कर रहे हैं।
आज जोमैटो ने एक ट्वीट कर बताया है कि उसको शुक्रवार से कैश ऑन डिलवरी आर्डर का भुगतान 72 फीसदी 2000 रुपये के नोट में मिल रहा है। लोगों ने 2000 रुपये के नोट को बदलने या बैंक में जमा करने से आसान तरीका उसको खर्च करने का निकाला है।
आरबीआई ने बताया भी है कि 2000 रुपये का नोट अभी भी कानूनी रूप से चल रहा है। बस इसे चलन से बाहर किया गया है। यानी अब बैंक और एटीएम से यह नहीं मिलेगा। इसके अलावा बैंक अब यह नोट रिजर्व बैंक में जमा कराके दूसरी करेंसी ले लेंगे।
कल यानी मंगलवार से देश के सभी बैंकों की सभी शाखाओं में 2000 रुपये का नोट बदला जाएगा। इसके अलावा यह 2000 रुपये का नोट अपने बैंक खाते में जमा भी कराया जा सकेगा।
इसके अलावा 2000 रुपये के नोट से 30 सितंबर 2023 तक कुछ भी खरीदा जा सकता है। इसके अलावा किसी भी प्रकार के भुगतान को भी इन 2000 रुपये के नोटों से किया जा सकता है। इस पर किसी भी प्रकार की रोक नहीं है।

यही कारण है कि लोग जोमैटो को कैशऑन डिलीवरी में 2000 रुपये के नोट में जमकर भुगतान कर रहे हैं। वैसे इसी तरह का ट्रेंड अन्य जगहों पर भी देखा जा रहा है।
इसके चलते माना जा रहा है कारोबार में तेजी भी दर्ज की जा सकती है। लोग 2000 रुपये के नोट जमा करने या बदलने से अच्छा इनको खर्च करना समझ रहे हैं। यही कारण है कि जानकार मान रहे हैं कि अगले कुछ माह तक कारोबार में तेज बढ़त दर्ज हो सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications