Zomato Stocks to Buy: ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का शेयर (Zomato) मंगलवार को 2% टूटकर कारोबार कर रहा है. शेयर BSE पर 190 रुपए के भाव पर आ गया है. शेयर मार्च तिमाही के नतीजों के चलते फोकस में है. दमदार नतीजों के बावजूद शेयर में गिरावट देखने को मिल रही है. जबकि नतीजों के दिन ही शेयर ने 207 रुपए का नया 52-वीक हाई बनाया. ब्रोकरेज फर्म भी जोमैटो के शेयर (Zomato Share) पर बुलिश है. शेयर पर बुलिश रेटिंग के साथ अपसाइड टारगेट दिया है. शेयर सालभर में 203% से ज्यादा का मुनाफा दे चुका है. केवल 2024 में अब तक 52% उछल चुका है. हालांकि, शेयर महीनेभर की अवधि में सुस्त ही रहा.
Brokerage on Zomato Share
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने Zomato के शेयर पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर टारगेट बढ़ाकर 248 रुपए प्रति शेयर कर दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कंपनी ने Blinkit के लिए मजबूत गाइडेंस दिया है. चौथी तिमाही में प्रॉफिट पर ESOP का असर रहा. फूड डिलीवरी भी स्थिर रही. कंपनी का साफ फोकस क्विक कॉमर्स ग्रोथ पर है, जिसका फायदा शेयर को भी मिल सकता है.
Bernstein ने भी जोमैटो के शेयर पर आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है. शेयर पर 230 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का कोर कारोबार फूड डिलीवरी मजबूत स्थिति में है. कंपनी का प्लान लॉन्ग टर्म के लिए 4-5 फीसदी के एडजस्टेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट को बरकरार रखने की प्राथमिकता पर है.

मॉर्गन स्टेनली ने भी जोमैटो के शेयर पर 180 रुपए के टारगेट के साथ ओवरवेट रेटिंग की रेटिंग दी है. चौथी तिमाही में स्थिर प्रदर्शन लगातार जारी है. क्विक कॉमर्स के विस्तार को बढ़ाने पर कंपनी का फोकस है. इस दौरान कैश बैलेंस 12240 करोड़ रुपए रहा. कंपनी ने एक नया ESOP पूल का प्रस्ताव दिया, जिसके तहत 2 फीसदी शेयर कैपिटल का निवेश किया जाएगा.
जेफरीज ने Zomato के शेयर पर खरीदारी की राय के साथ 230 रुपए का अपसाइड टारगेट दिया है. ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कंपनी पिछले 12 महीनों से ड्रीम रन में चल रही, जिसका असर शेयर के मूवमेंट पर भी दिखा. चौथी तिमाही में प्रमुख हाइलाइट्स में क्विक कॉमर्स रहा. अगले साल तक स्टोर काउंट्स को दोगुना करने के लिए फोकस बढ़ा है. नोमुरा ने स्टॉक पर खरीदारी की रेटिंग दी है. शेयर पर 225 रुपए प्रति शेयर का अपसाइड टारगेट दिया है. फूड डिलीवरी कारोबार में लगातार स्थिर ग्रोथ देखने को मिल रही.
Zomato Q4 Results
ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी Zomato की कुल आय 3562 करोड़ रुपए रही, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 2056 करोड़ रुपए थी. इसमें 73% की पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज की गई. Q4 में ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी 86 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में 226 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. इस दौरान मार्जिन 2.4% रहा. जबकि सालाना आधार पर 189 करोड़ रुपए के घाटे के मुकाबले 175 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज फर्म की ओर से दी गई है. ये Goodreturns Hindi के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications