नई दिल्ली, जुलाई 27। जोमैटो 2008 में दीपिंदर गोयल और पंकज चड्ढा द्वारा स्थापित एक भारतीय बहुराष्ट्रीय रेस्तरां एग्रीगेटर और फूड डिलीवरी कंपनी है। जोमैटो चुनिंदा शहरों में पार्टनर रेस्तरां से जानकारी, मेनू और रेस्तरां की यूजर-रिव्यू के साथ-साथ फूड डिलिवरी ऑप्शन प्रोवाइड करता है। 2019 तक यह 24 देशों और 10,000 से अधिक शहरों में सर्विस दे रही थी। पिछले साल जोमैटो शेयर बाजार में आई और इसका शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हुआ। मगर लिस्टिंग के बाद से इसने निवेशकों को सिर्फ नुकसान ही कराया है। पर अब कंपनी का शेयर मुनाफा करा सकता है। आगे जानिए क्या है पूरा मामला।
100 रु तक जा सकता है शेयर
आज कंपनी का शेयर 43.95 रु पर बंद हुआ। मगर एक ब्रोकरेज फर्म ने इसके लिए टार्गेट प्राइस 100 रु रखा है। ये है जेफरीज जिसका अनुमान है कि जोमैटो का शेयर आने वाले समय में 100 रु तक जा सकता है। अगर ये 100 रु तक जाता है तो अब निवेश करने वालों का पैसा डबल से अधिक हो सकता है। 43.95 रु पर निवेश करने वालों को आराम से 127 फीसदी से भी अधिक रिटर्न मिल सकता है।
कितना कराया नुकसान
जोमैटो का शेयर पिछले साल 21 जुलाई को लिस्ट हुआ था। इसका इश्यू प्राइस 76 रु था, मगर ये लिस्टिंग वाले दिन 126 रु पर रहा था। तब से अब तक ये 126 रु से 43.95 रु पर आ चुका है। यानी इसने निवेशकों को 65.12 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। बीते एक साल में यह 66.50 फीसदी का नुकसान करा चुका है। 2022 में अब तक इसने करीब 69 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है।
6 महीनों में कितना पैसा डुबोया
बीते 6 महीनों में यह 50.92 फीसदी का नुकसान करा चुका है। 1 महीने में अब तक इसने करीब 27.11 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है। वहीं बीते 5 सत्रों में यह 17.7 फीसदी फिसल चुका है। एक समय इसकी मार्केट कैपिटल 1 लाख करोड़ रु से अधिक थी, जबकि आज ये 34,604.71 करोड़ रु रह गयी है। इसके 52 हफ्तों का शिखऱ 169.10 रु और निचला स्तर 40.55 रु रहा है।
ऐसे बढ़ा कारोबार
जोमैटो को फूडीबे के नाम से शुरू किया गया था। 2010 में कंपनी को नाम जोमैटो किया गया। 2011 में, यह पूरे भारत में दिल्ली एनसीआर, मुंबई, बैंगलोर, चेन्नई, पुणे, अहमदाबाद और हैदराबाद तक फैल गयी। 2012 में, इसने संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, कतर, यूनाइटेड किंगडम, फिलीपींस, और दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम शुरू कर दिया। 2013 में, इसका विस्तार न्यूज़ीलैंड, तुर्की, ब्राजील और इंडोनेशिया में किया गया। वहां इसकी वेबसाइट और ऐप तुर्की, पुर्तगाली, इंडोनेशियाई और अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध हैं। अप्रैल 2014 में, इसे पुर्तगाल में लॉन्च किया गया, जिसके बाद 2015 में कनाडा, लेबनान और आयरलैंड में लॉन्च किया गया।
कर्मचारियों को बांटे करोड़ों शेयर
शेयर की कीमत में गिरावट के बीच, कंपनी ने अपने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना पूल से एक रुपये के फेस वैल्यू पर 4,65,51,600 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। कंपनी ने मंगलवार को एक फाइलिंग में कहा कि इसके निदेशक मंडल की नामांकन और पारिश्रमिक समिति ने वेस्टेड स्टॉक विकल्पों के प्रयोग पर कर्मचारियों को 4,65,51,600 इक्विटी शेयरों के आवंटन को मंजूरी दे दी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications