शेयर बाजार में जबरदस्त हलचल दिख रही. 3 जून से जारी इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत धमाकेदार रही, लेकिन चुनावी नतीजों से बाजार में कोहराम मच गया. अब केंद्र में सरकार बनने को लेकर तस्वीर साफ हो गई है. इसके चलते बाजार में गुरुवार यानी 6 जून को लगातार दूसरे दिन खरीदारी हो रही. इसमें सरकारी शेयरों में जोरदार तेजी है. खासकर डिफेंस सेक्टर के शेयर फोकस में हैं. ब्रोकरेज फर्म CLSA ने डिफेंस सेक्टर को लेकर स्ट्रैटेजी जारी किया है.
डिफेंस सेक्टर पर ब्रोकरेज की सलाह
CLSA ने कहा कि डिफेंस शेयर के वैल्युएशन महंगे हो गए हैं. ये FY26 में ग्लोबल डिफेंस कंपनियों के मुकाबले 1.9X प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे. साथ ही बढ़ते आर्डर के साथ रेवेन्यू कन्वर्जन की चिंता भी है. ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट के मुतबाकि NDA की उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन से ग्रामीण क्षेत्र में फोकस बढने की उम्मीद है. ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र पर फोकस बढ़ने की वजह से डिफेंस खर्चों में गिरावट आ सकती है. FY16-24 के दौरान डिफेंस खर्च CAGR 9% रही.
महंगे वैल्युएशन पर डिफेंस स्टॉक्स
CLSA ने कहा कि घरेलू वेंडर्स में कम खर्च की गुंजाइश है. यही वजह है कि एक्सपेंसिव वैल्यूएशन के चलते BEL पर रेटिंग को डाउनग्रेड किया है. क्योंकि एक्सपेंसिव वैल्यूएशन से सीमित स्टॉक रिटर्न मिलना संभव है. अच्छी बात ये है कि डिफेंस एक्वाजिशन काउंसिल यानी DAC की ओर मंजूर किए गए भारतीय निर्मित उत्पादों में 3.60 लाख करोड़ को लागू किया जाएगा.

BEL पर डाउनग्रेड, टारगेट बढ़ा
डिफेंस कंपनियों का 70% फ्री-फ्लोट सरकार के पास है. इस कार्यकाल में भी मोदी सरकार डिफेंस मेक इन इंडिया पर फोकस बना रहेगा. साथ ही ऑर्डर पूरा करने में देरी की कम उम्मीद है. इसलिए चुनिंदा सरकारी डिफेंस शेयरों में खरीदारी की राय बरकरार है. CLSA ने BEL पर रेटिंग डाउनग्रेड करते हुए खरीदारी की कर दी है, जोकि पहले आउटपरफॉर्म की थी. हालांकि शेयर पर टारगेट को 207 रुपए से बढ़ाकर 294 रुपए प्रति शेयर कर दिया है.
HAL के लिए बढ़ा दिए टारगेट
BEL का शेयर पिछले 1 साल में 130% से ज्यादा का रिटर्न मिला है. शेयर पर ब्रोकरेज का टारगेट के बाद जोरदार तेजी दर्ज की जा रही है. शेयर 6 जून को 6% की मजबूती के साथ BSE पर 276 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. CLSA ने सेक्टर से HAL को भी पिक किया है. शेयर पर आउटपरफॉर्म बरकरार रखा है. शेयर पर लक्ष्य को 3225 रुपए से बढ़ाकर 4731 रुपए प्रति शेयर कर दिया है
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications