समय से पूर्व होम लोन से निज़ात पाना सचमुच खुशी का विषय है। आपकी उस समय उत्सुकता और बढ़ जाती है, जब आप मासिक किश्त (र्इएमआर्इ) के भार से मुक्त हो जाते हैं। वस्तुत: रिर्जव बैंक ने सभी तरह के फ्लोटिंग रेट टर्म होम लोन को समय पूर्व जमा कराने पर अतिरिक्त चार्जेंज और पेनल्टी नहीं लगाने के प्रावधान किये हैं, जो सभी ऋणदाता व्यक्ति के संबंध में हैं, जिन्हें अभी हाल में ही लागू किया गया है।
यह प्रावधान बैंक से लिए गये होम लोन को समय से पूर्व जमा कराने के लिए प्रोत्साहित करता है। इससे होम लोन पर ब्याज की दर जल्दी बढ़ती नहीं है, स्थिर रहती है। [होम लोन लेने से पहले ऑनलाइन चेक करें EMI]
होम लोन अकाउंट को समय पूर्व बंद करने के पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिये:
1. यह सुनिश्चित कर लें कि सारे मूल दस्तावेज आपके हाथ में आ गये हैं
जब होम लोन दिया जाता है तब लगभग सभी मूल दस्तावेज जो एक व्यक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं, जैसे -टाइटल डीड, इंडेमिनिटी बॉन्ड और गारन्टी पत्र ऋणदाता के पास आ जाते हैं। इसके अतिरिक्त भी अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बैंक को देने होते हैं। अत: जब आप होम लोन के भार से पूर्णतया मुक्त हो जाएं तब उन सभी मूल दस्तावेजों को बैंक से प्राप्त कर लें, क्योंकि आपके साथ ऋण समझौता समाप्त होने के बाद बैकों को एक घंटा भी आपके मूल दस्तावेजों को अपने पास रखने का अधिकार नहीं है।
2. अंतिम राशि आपके अनुमान से थोड़ी ज्यादा हो सकती है
अंतिम भुगतान में बैंक आपके अनुमान से थोड़ी ज्यादा राशि लेते है, जो फाइनल सेटलमेंट चेंक, जिसको क्लीयर होने में एक दो दिन लग जाते हैं, पर ली गयी ब्याज की राशि है। इस तरह अंतिम भुगतान की राशि आपके अनुमान से थोड़ी ज्यादा होगी।
3. क्लोजर सर्टिफिकेट ले लें
बैंक आपको एक क्लोजर सर्टिफिकेट या अनाप्ति प्रमाण पत्र देना, जिसमें यह प्रमाणित किया जाता है कि आप पर बैंक या किसी हाऊसिंग फाइनेंस कम्पनी का लोन बकाया नहीं है और आपने लोन की सारी बकाया किश्ते जमा करा दी हैं।
4. सिक्यूरिटी चेक
बैंक होम लोन स्वीकृत करने से पहले आपसे सिक्यूरिटी चेक जमा कराने के लिए कहता है। अधिकांश मामलों में सिक्यूरिटी चेक की संख्या दो या तीन हो सकती है। जब आप सारा होम लोन चुका लें, तब सिक्यूरिटी चेक बैंक से वापिस ले लें।
5. अंतिम भुगतान
यह एक अच्छा विचार होगा जब संबंधित अधिकारी अंतिम भुगतान समझौता की गणना कर रहा होता है, तब आप उसके सामने बैठ जाय और देंखे की भुगतान की राशि ज्यादा तो नहीं हो रही है। यह अच्छी बात हैं कि इन दिनों समय पूर्व ऋण भुगतान पर कोर्इ चार्र्जेज नहीं हैं।
6 सलाह मांगें
होम लोन अकाउंट बंद करने से पूर्व आप विशेषझों से राय लें। यदि आप समय पूर्व होम लोन का चुका कर देते हैं, तो आपको आयकर में जो छूट दी गयी है, उसमें हानि हो सकती है, क्योंकि जब आप समय से पूर्व सारा होम लोन जमा करा देंते है, तब होमलोन पर आयकर छूट का लाभ नहीं मिलता है।
समय पूर्व होम लोन चुकाने का निश्चय करने के संबंध में सभी पहलूओं पर विचार कर लें और इस संबंध में थोड़े सचेत रहें। ध्यान रहें कि बैंक जब अपनी रकम पुन: प्राप्त कर लेगा उसके बाद आपकी परवाह नहीं करेगा। आपको ही उसके पीछे भागना पड़ेगा। अत: जिन लोगों ने समय पूर्व होम लोन जमा करा दिया है, उनसे विचार-विमर्श करें। ऐसा करने पर यह भी सुनिश्चत हो जायेगा कि सही दस्तावेज आपके हाथ में आ गये हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
